
संदूक में बैठा महिला का प्रेमी (फोटो- सोशल मीडिया)
आगराः ताजनगरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला से रात में चुपके मिलने उसका प्रेमी आया था। उस समय उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। दोनों कमरे में थे, दोनों बैखौफ मुलाकात में इस कदर मशगूल हो गए आवाज बाहर तक आने लगी। घर वाले जाग गए। शक होने पर ससुराल वालों ने महिला के कमरे की तलाशी ली। इधर उधर देखा कमरे में कोई नहीं मिला तो घर वाले परेशान हो गए। इतने में कमरे अंदर पड़े एक बॉक्स को खोला तो अंदर अर्धनग्न अवस्था में उसका प्रेमी मिला।
रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद प्रेमी और महिला दोनों के होश फाख्ता हो गए। गुस्साए ससुरालवालों ने प्रेमी को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। अक्सर घर के बाहर रहता है।
घटना आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो व तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल तस्वीरों व वीडियो की नवभारत लाइव पुष्टि नहीं करता है।
आगरा में अधनंगी हालत में सन्दूक में मिला प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका से प्रेमी मिलने पहुंचा था। कमरे से आवाज आने पर घरवालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो महिला ने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। घरवालों ने उसे पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के पति की… pic.twitter.com/4H10Wf5Vru — Kavish Aziz (@azizkavish) April 21, 2025
अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात महिला का पति घर पर नहीं था। दोनों में बातचीत हुई। इसके बाद प्रेमी, शादीशुदा महिला से मिलने के लिए दीवार फांद कर महिला के कमरे तक पहुंच गया। यह भी बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने प्रेमी को चहारदीवार फांदते देख लिया था और महिला के जेठ को इसके बारे में बता दिया था।
वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जेठ की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज हो गय़ा है। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि महिला ने ही उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह अपनी प्रेमिका के कमरे में था तभी उसके परिवार वाले आ गए। उनके कमरे में आने से पहले वह संदूक में छिप गया।






