मनोज तिवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। आज मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली में विधायक दल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम थे। जिसमें प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता के अलावा एक अहम मनोज तिवारी का था। मनोज तिवारी दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनके ही नेतृत्व में 2020 दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ था, लेकिन भाजपा हार गई थी।
अब रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से पूर्वांचलियों एवं मनोज तिवारी की उम्मीदें टूट गई हैं। उन्हें नाराज बता कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक में भी मनोज तिवारी शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे उनके मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल भी पूछे गए। महिला पत्रकार ने उनसे कहा कि जनता चाहती है कि आप मुख्यमंत्री बनें। इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अच्छा निर्णय होगा।
Delhi: BJP MP Manoj Tiwari arrives at the BJP state office for the BJP Legislative Party meeting
He says, “Let’s wait for a while… Whatever happens will be in front of you soon…” pic.twitter.com/DdfyjAbEHy
— IANS (@ians_india) February 19, 2025
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि बैठक के बाद रेखा गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रवेश वर्मा व मनोज तिवारी जैसे बड़े नामों को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया उनके गानों के कट तेजी से वायरल हो रहें हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद मनोज तिवारी का हाल।
रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के बाद मनोज तिवारी का हाल 😀 pic.twitter.com/n5BP47YR1s
— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) February 19, 2025
गौरतलब है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचली वोटर हैं। इसके अलावा अगला विधानसभा चुनाव बिहार में है। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि पूर्वांचली वोटरों और बिहार चुनाव के मद्देनजर मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।