- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Result Nota Votes Voters Discontent
नासिक मनपा चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, 91 हजार लोगाें ने दबाया NOTA का बटन, 211 उम्मीदवार रहे पीछे
Nashik News: नासिक मनपा चुनाव में मतदाताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई। करीब 12% वोटरों ने नोटा चुना, जबकि 211 उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। यह राजनीतिक दलों के लिए आत्ममंथन का संकेत है।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
NOTA Votes In Nashik Election: नासिक महानगरपालिका की 122 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। शहर की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर अपना अटूट विश्वास जताया है। भाजपा ने 72 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, कभी नासिक की सत्ता पर काबिज रहने वाली राज ठाकरे की मनसे को इस चुनाव में करारा झटका लगा है और पार्टी महज एक सीट पर सिमट गई है। इस बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है।
नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय खड़ा कर दिया है। शहर के करीब 12 प्रतिशत मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुनकर वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था और उम्मीदवारों के प्रति अपना असंतोष व्यक्त किया है। कुल 7 लाख 71 हजार मतदाताओं में से लगभग 91 हजार लोगों ने किसी भी उम्मीदवार को अपना मत न देते हुए ‘नोटा’ का बटन दबाया है।
चुनाव मैदान में उतरे कुल 735 उम्मीदवारों में से 211 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें ‘नोटा’ से भी कम वोट मिले। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि कई प्रभागों में मतदाता स्थानीय उम्मीदवारों के चयन से खुश नहीं थे। भाजपा को भले ही पूर्ण बहुमत मिला हो, लेकिन 11.80 प्रतिशत ‘नोटा’ वोट प्रतिशत ने सभी राजनीतिक दलों को आत्ममंथन पर मजबूर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अघोरी पूजा से लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल तक, अशोक खरात मामले में सुषमा अंधारे के 5 गंभीर खुलासे
महाराष्ट्र की एपस्टीन फाइल्स: अशोक खरात की काली करतूत और ट्रस्ट के बारे में पूरी जानकारी
भीषण गर्मी में वन विभाग ने शुरू की जलस्रोत भरने की मुहिम, येवला के ममदापुर अभयारण्य में वन्यजीवों को राहत
नासिक रोड के बिटको अस्पताल में सुविधाओं की भारी कमी, मरीजों की परेशानी पर महापौर से मिला प्रतिनिधिमंडल
कई उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंचाने में रहे विफल
नासिक मनपा के प्रभाग क्रमांक 14 (ड) में 15 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 9 उम्मीदवारों को ‘नोटा’ से भी कम वोट मिले। इसी तरह प्रभाग क्रमांक 17 (अ) में भी 14 में से 9 उम्मीदवारों की स्थिति नोटा से नीचे रही, यह स्थिति दर्शाती है कि मतदाताओं का उम्मीदवारों पर से भरोसा कम होता जा रहा है। प्रभाग 25 में ‘नोटा’ का रिकॉर्ड शहर के 31 प्रभागों में से प्रभाग क्रमांक 25 में ‘नोटा’ का सबसे अधिक उपयोग किया गया। यहां चार सीटों (अ, ब, क और ड) पर कुल 4,721 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। वहीं, प्रभाग क्रमांक 5 में नोटा को अकेले 1626 वोट मिले, जो कई प्रत्याशियों के व्यक्तिगत वोट से भी अधिक है।
यह भी पढ़ें:- नासिक: चुनाव हारने की बौखलाहट में शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी, विजयी प्रत्याशी से मांगी 50 लाख की फिरौती
- प्रचार का अभाव: कई उम्मीदवार अपनी बात और विजन मतदाताओं तक पहुंचाने में विफल रहे।
- अयोग्य चयनः दलों द्वारा उम्मीदवारों का गलत चयन और उनके पास स्थानीय समस्याओं की जानकारी की कमी।
- संवादहीनताः प्रत्याशियों का आम जनता के साथ सीधा संवाद न होना भी भारी नाराजगी की वजह बना।
Nashik municipal election result nota votes voters discontent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऑफिस की हड़बड़ी में भी नहीं छूटेगा ब्रेकफास्ट! बिना गैस जलाए 5 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी
Mar 20, 2026 | 07:07 AMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले दिन ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
Mar 20, 2026 | 07:00 AMनाशिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, तांत्रिक अशोक खरात पर 3 FIR दर्ज और 200 करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश
Mar 20, 2026 | 06:57 AMदिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों में तूफानी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अगले 48 घंटे का अलर्ट
Mar 20, 2026 | 06:52 AMWorld Sparrow Day: क्या वाकई खत्म हो रही है गौरैया? चौंका देगा इस चिड़िया की लुत्प होती दुनिया का ये कड़वा सच!
Mar 20, 2026 | 06:48 AMAlka Yagnik Career: 10 साल की उम्र में राज कपूर ने पहचाना टैलेंट, ऐसे शुरू हुआ अलका याग्निक का सफर
Mar 20, 2026 | 06:31 AMडिजिटल युग में कैसे रहें खुश? अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस 2026 पर जानें मानसिक शांति के सक्सेस मंत्र
Mar 20, 2026 | 06:26 AMवीडियो गैलरी

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM













