Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चालू गैस पर सिलेंडर रखकर सिगरेट पीता दिखा शख्स, खौफनाक वीडियो देख सहमे लोग

Gas Cylinder Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शख्स चालू गैस पर सिलेंडर रखकर सिगरेट पीता नजर आया। समारोह के दौरान हुई इस खतरनाक हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jan 26, 2026 | 02:22 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Man Smoking Near Gas : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कभी हंसा देते हैं तो कभी डराने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ अपनी सुरक्षा को लेकर भी सोचने लगे हैं।

वायरल वीडियो में एक शख्स ऐसा जोखिम भरा काम करता दिख रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो में साफ नजर आता है कि शख्स जलती हुई गैस के ऊपर सिलेंडर रखकर उसे एक हाथ से थामे हुए है और दूसरे हाथ से आराम से सिगरेट पी रहा है। उसके चेहरे पर न डर है और न ही किसी अनहोनी की चिंता।

Meanwhile in India pic.twitter.com/OM2grKxRNL — NO CONTEXT HUMANS (@HumansNoContext) January 23, 2026

गैस सिलेंडर के पास सिगरेट पीता दिखा शख्स

वीडियो में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह खतरनाक हरकत किसी सुनसान या खाली जगह पर नहीं हो रही है, बल्कि एक समारोह के दौरान की बताई जा रही है। आसपास कई लोग मौजूद हैं, कुछ लोग खाना खाते दिख रहे हैं और कुछ बातचीत में मशगूल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

झंडा फहराने के बाद सैल्यूट को लेकर असमंजस में दिखीं टीना डाबी, वीडियो हुआ वायरल

छेड़खानी करते दिखे छपरी युवक, पुलिस के सामने बन गए भीगी बिल्ली, वीडियो हुआ वायरल

हाथों से बिरयानी खाते दिखे जापान के राजदूत, आंध्र भवन में देसी अंदाज ने जीता लोगों का दिल

आईना देखकर डर गया अफ्रीकी जनजाति का युवक, पहली बार खुद को देखा तो कांप उठा, वीडियो वायरल

इसके बावजूद वह शख्स बिना किसी झिझक के सिलेंडर को आग के ऊपर रखे हुए है। आमतौर पर गैस सिलेंडर और आग का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में इस तरह का निडर और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार लोगों को हैरान कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : झंडा फहराने के बाद सैल्यूट को लेकर असमंजस में दिखीं टीना डाबी, वीडियो हुआ वायरल

लोगों ने इस हरकत को बेहद खतरनाक बताया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोग इस हरकत को बेहद खतरनाक बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए, क्योंकि इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

वहीं कुछ यूजर्स ने तकनीकी तर्क देते हुए कहा कि सर्दियों में गैस जमने की वजह से लोग सिलेंडर को हल्का गर्म करते हैं, लेकिन इस तरह खुलेआम सिगरेट पीना किसी भी हालत में सही नहीं है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों के लिए एक चेतावनी बन गया है कि थोड़ी सी लापरवाही किस तरह बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है।

Man holds gas cylinder on flame while smoking viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 02:22 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.