छेड़खानी करते दिखे छपरी युवक, पुलिस के सामने बन गए भीगी बिल्ली, वीडियो हुआ वायरल

Police Action Viral Video : लड़कियों को छेड़ते हुए खुद को हीरो समझ रहे छपरी युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन अगले ही पल पुलिस की कार्रवाई ने पूरी कहानी पलट दी।
Boys harassing girls were later caught by police and publicly punished in a viral video.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chapri Boys Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो या तो लोगों को हंसा देते हैं या फिर गुस्सा दिला देते हैं, लेकिन कभी कभी ऐसा वीडियो भी सामने आ जाता है जिसे देखकर दिल से आवाज निकलती है, वाह क्या बात है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में शुरुआत में कुछ युवक खुद को हीरो समझते हुए बाइक पर सवार होकर सेल्फी वीडियो बनाते नजर आते हैं। चेहरे पर बेवजह का कॉन्फिडेंस, आंखों में अकड़ और जुबान पर बेहूदा बातें साफ दिखाई देती हैं। बताया जा रहा है कि ये युवक सरेआम लड़कियों को छेड़ रहे थे और खुद को कानून से ऊपर समझ रहे थे।

मनचलों का पुलिस ने किया बेहतरीन इलाज

वीडियो के अगले हिस्से में कहानी पूरी तरह बदल जाती है। वही युवक अब पुलिस की गिरफ्त में नजर आते हैं। न कैमरे के सामने हंसी है और न ही चेहरे पर कोई अकड़। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पहले उनकी जमकर क्लास लगाई। इसके बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल ठंडा कर दिया।

पुलिस ने उन युवकों की आधी मूंछ मुंडवा दी और सिर भी गंजा करवा दिया। इसके बाद उन्हें पूरे शहर में पैदल घुमाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सिर झुकाए चल रहे हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें देख रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ

जिन युवकों को कुछ देर पहले लड़कियों को छेड़ते हुए शर्म नहीं आ रही थी, अब वही शर्म और डर से जमीन में नजरें गड़ाए नजर आते हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती जरूरी है।

कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामलों में सिर्फ सबक सिखाना ही नहीं बल्कि कड़ी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और गलत करने वालों का घमंड देर सवेर टूटता जरूर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com