हाथों से बिरयानी खाते दिखे जापान के राजदूत, आंध्र भवन में देसी अंदाज ने जीता लोगों का दिल
Japan Ambassador Eating Biryani : दिल्ली के आंध्र भवन में जापान के राजदूत ओनो केइची का हाथों से बिरयानी खाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Japan Ambassador Viral Video : भारत और जापान की दोस्ती सिर्फ कूटनीतिक बैठकों और आधिकारिक समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह खाने की थाली तक भी पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में जापान के राजदूत ओनो केइची दिल्ली के मशहूर आंध्र भवन में देसी अंदाज में बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि वह न कांटा इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही चम्मच। पूरी शान और आत्मविश्वास के साथ वह हाथों से बिरयानी खाते दिखाई देते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।
Tried eating biryani by hand — following my Indian friends😊
Like sushi🍣, it tastes even better when eaten by hand.
I feel I’ve come a little closer to my friends! చాలా బాగుంది😋 pic.twitter.com/H55Bf9COuE — ONO Keiichi, Ambassador of Japan (@JapanAmbIndia) January 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग
15,000 फीट ऊंचाई पर बेहोश हुआ 6 महीने का बच्चा, अजनबी ने ऑक्सीजन देकर बचाई जान
थलापति विजय से मिलने 650 KM पैदल निकला कपल, केरल से चेन्नई तक यात्रा का वीडियो वायरल
जापान के राजदूत ने देसी अंदाज में खाई बिरयानी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ओनो केइची आंध्र भवन की टेबल पर आराम से बैठे हैं और उनके सामने बिरयानी परोसी गई है। वह मुस्कुराते हुए हाथों से बिरयानी उठाते हैं और बड़े चाव से खाते नजर आते हैं। उनके चेहरे के भाव साफ बताते हैं कि उन्हें भारतीय स्वाद बेहद पसंद आ रहा है।
इस वीडियो के साथ उन्होंने खुद भी एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “सुशी की तरह, इसे हाथ से खाने पर और भी ज्यादा स्वाद आता है।” उनकी इस लाइन ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और देखते ही देखते वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
ये खबर भी पढ़ें : आईना देखकर डर गया अफ्रीकी जनजाति का युवक, पहली बार खुद को देखा तो कांप उठा, वीडियो वायरल
भारत और जापान की दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण
दिल्ली का आंध्र भवन पहले से ही अपने पारंपरिक और स्वादिष्ट खाने के लिए जाना जाता है। यहां की बिरयानी और साउथ इंडियन डिशेज का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक मशहूर है। ऐसे में जापान के राजदूत का यहां आकर देसी अंदाज में खाना खाना भारतीय भोजन की लोकप्रियता को और मजबूत करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कोई कह रहा है कि अब इन्हें छोले भटूरे भी खिलाने चाहिए, तो कोई लिख रहा है कि बिरयानी की बात ही कुछ और होती है। कई यूजर्स इसे भारत और जापान की दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं। यह वीडियो दिखाता है कि खाना न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि दिलों को भी जोड़ता है।
