-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Pappu Yadav Horse Trading Allegation In Bihar Rajya Sabha Election
‘गाय-बैल और कुत्ता बिल्ली की तरह बिक रहे हैं…’ नेताओं को लेकर यह क्या कह गए पप्पू यादव
- Written By: सजल रघुवंशी
Bihar Rajyasabha Election: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव आज अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। उन्होंने नेताओं की तुलना 'बिकने वाले पशुओं' से कर डाली और चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल उठाए।

पप्पू यादव (सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Pappu Yadav On Horse Trading: आज बिहार में राज्यसभा के चुनाव संपन्न। राज्यसभा चुनाव के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव प्रक्रिया और मौजूदा राजनीति पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा और विधान परिषद जैसे चुनावों में जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त हो रही है। मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि कुछ नेता करोड़ों रुपये में बिक रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई दो करोड़ में बिक रहा है तो कोई पांच करोड़ में। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में अब मूल्यों और सिद्धांतों की जगह पैसे का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उनके मुताबिक जनता ने जिन प्रतिनिधियों को भरोसे के साथ चुना और अब वही नेता पैसे के लिए अपने सिद्धांतों और चरित्र से समझौता कर रहे हैं।
हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर कही बड़ी बात
राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव को लेकर पप्पू यादव काफी भावुक और आक्रोशित नजर आए। इस बीच उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति में ‘पैसों’ का बोलबाला हो गया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में जनप्रतिनिधि गाय-बैल और कुत्ते-बिल्ली की तरह बिक रहे हैं. कोई 2 करोड़ में बिक रहा है, तो कोई 5 करोड़ में. क्या जनता ने इन्हें अपना ईमान और चरित्र बेचने के लिए चुना था? जहां खरीदने और बेचने वाले दोनों का चरित्र एक जैसा हो, वहां जनता के भले की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
Bharat Tiwari Encounter Case: CBI जांच की मांग पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
भारतीय निर्वाचन आयोग को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। उनके मुताबिक यदि ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए जिससे जनता का विश्वास बना रहे।
यह भी पढ़ें: बिहार में तेजस्वी के लिए ‘काल’ बनी कांग्रेस! पहले विधानसभा चुनाव में किया कांड…अब हरा दिया राज्यसभा इलेक्शन
पप्पू यादव के बयान से सियासी हलचल तेज
पप्पू यादव अपने बेबाक और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। बिहार की राजनीति में वह अक्सर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिन पर खुलकर बहस होती है। राज्यसभा चुनाव के बीच दिया गया उनका यह बयान भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि राज्यसभा चुनाव संपन्न हो गया है और उसमें एनडीए के सभी उम्मीदवारों ने जीत भी हासिल की है। इसके बाद भी उनके बयान की चर्चाएं तेज हैं।
Pappu yadav horse trading allegation in bihar rajya sabha election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














