- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 4th March 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 4 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: इजरायल और अमेरिका के साथ युद्ध के बीच ईरान ने घोषणा की है कि अब इस अहम जलमार्ग से सिर्फ चीनी जहाजों को ही गुजरने की इजाजत होगी।
- Written By: अक्षय साहू , अभिषेक सिंह

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक अहम फैसला लिया है। तेहरान ने घोषणा की है कि अब इस अहम जलमार्ग से सिर्फ चीनी जहाजों को ही गुजरने की इजाजत होगी। ईरान ने यह कदम बीजिंग के मजबूत सपोर्ट और युद्ध के दौरान उसके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उठाया है। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के सरकारी अस्पताल में दारू-मुर्गा पार्टी, जाम छलकाते दिखा पैथोलॉजी स्टाफ, वायरल VIDEO से हड़कंप
भारत ने उठाई अफगान जनता की आवाज…तो भड़क उठा आतंकिस्तान, शहबाज सरकार ने बयान जारी कर निकाली भड़ास
ईरान पर हमला कर बुरे फंसे ट्रंप, अमेरिकी जनता से लेकर नेता नाराज, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बिगड़ी बात
बच्चों का हत्यारा नेतन्याहू जिंदा है…तो ढूंढ कर मारेंगे, IRGC ने इजरायली PM को दी खुली धमकी, मचा हड़कंप
04 Mar 2026 08:18 PM (IST)
04 Mar 2026 08:18 PM (IST)US मिलिट्री ने जारी किया युद्धपोत पर हमले का वीडियो
US मिलिट्री ने हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमले के विज़ुअल्स जारी किए हैं।
#WATCH | The US military releases the visuals of the attack on an Iranian warship in the Indian Ocean.
(Visual Source: Department of War) https://t.co/a5JmdAOUEh pic.twitter.com/IqcqtkhMP6
— ANI (@ANI) March 4, 2026
04 Mar 2026 07:33 PM (IST)
04 Mar 2026 07:33 PM (IST)राज्यसभा जाएंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार!
नीतीश कुमार राज्य सभा जाएंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड में मौजूद सूत्रों ने इस ख़बर पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
Bihar CM Nitish Kumar to head to Rajya Sabha: JDU Sources pic.twitter.com/UrErqepHq3
— ANI (@ANI) March 4, 2026
04 Mar 2026 05:19 PM (IST)
04 Mar 2026 05:19 PM (IST)ईरानी जहाज पर पनडुब्बी से अटैक: 100 से ज्यादा लोग लापता
श्रीलंका के तट पर एक ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमले के बाद कम से कम 101 लोग लापता हो गए और 78 लोग घायल हो गए। श्रीलंका की नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को रॉयटर्स को यह जानकारी दी।
On February 16, the Iranian frigate IRIS Dena sailed into the port of Visakhapatnam, India, for the International Fleet Review 2026. Seventy-four nations participated. Warships from Australia, Japan, South Korea, Russia, and dozens of others anchored alongside her. India’s… pic.twitter.com/1GSvt2QAgc
— Shanaka Anslem Perera ⚡ (@shanaka86) March 4, 2026
04 Mar 2026 04:59 PM (IST)
04 Mar 2026 04:59 PM (IST)ईरान ने चीन के लिए खोल दिया होर्मुज स्ट्रैट
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक अहम फैसला लिया है। तेहरान ने घोषणा की है कि अब इस अहम जलमार्ग से सिर्फ चीनी जहाजों को ही गुजरने की इजाजत होगी। ईरान ने यह कदम बीजिंग के मजबूत सपोर्ट और युद्ध के दौरान उसके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हुए उठाया है।
04 Mar 2026 01:55 PM (IST)
04 Mar 2026 01:55 PM (IST)CRPF जवानों ने धूमधाम से मनाई होली
CRPF 84 बटालियन कमांडेंट, एन. रणबीर सिंह ने कहा, हम हर साल की तरह होली मना रहे हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा त्योहार है, रंगों और खुशी का त्योहार। अपनी ड्यूटी और नेशनल सिक्योरिटी की जरूरतों के हिसाब से, CRPF के जवान और ऑफिसर अपने परिवारों से दूर रहते हैं। इसलिए, हमने मिलकर यह समारोह आयोजित किया।
#WATCH | CRPF 84 बटालियन कमांडेंट, एन. रणबीर सिंह ने कहा, "...हम हर साल की तरह #Holi2026 मना रहे हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा त्योहार है, रंगों और खुशी का त्योहार...अपनी ड्यूटी और नेशनल सिक्योरिटी की ज़रूरतों के हिसाब से, CRPF के जवान और ऑफिसर अपने परिवारों से दूर रहते हैं। इसलिए,… https://t.co/NdTjEGbWkd pic.twitter.com/cX0DMswou0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 01:51 PM (IST)
04 Mar 2026 01:51 PM (IST)इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले सिद्धिविनायक पहुंची टीम इंडिया
इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्यों ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीम कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्यों ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की। टीम कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में #ICCT20WorldCup2026 के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी।
(वीडियो सोर्स: सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट) pic.twitter.com/WkJ17z1PDi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 12:52 PM (IST)
04 Mar 2026 12:52 PM (IST)ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा को इजरायल की धमकी
इजराइल ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज़तबा खामेनेई को सीधे चेतावनी दी है। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस पद पर आए, वह उनके लिए निशाने पर रहेगा।
04 Mar 2026 12:20 PM (IST)
04 Mar 2026 12:20 PM (IST)बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र से अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते के नाम शामिल हैं।
Many congratulations & best wishes to all the BJP candidates from maharashtra for forthcoming Rajyasabha elections.@Dev_Fadnavis @BJP4Maharashtra @RaviDadaChavan pic.twitter.com/kMaF0i7r25
— Ajay Sancheti (@sancheti_ajay) March 4, 2026
04 Mar 2026 11:42 AM (IST)
04 Mar 2026 11:42 AM (IST)IRGC ने किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ‘पूर्ण नियंत्रण’ का दावा
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर उनका ‘पूरी तरह नियंत्रण’ है। IRGC ने चेतावनी दी कि तेल और गैस की आपूर्ति के इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को मिसाइल या ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ सकता है।
04 Mar 2026 11:04 AM (IST)
04 Mar 2026 11:04 AM (IST)नेताओं और समर्थकों के साथ होगी खेलने कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में AICC ऑफिस में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और समर्थकों के साथ होली मनाई।
#WATCH | लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में AICC ऑफिस में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और समर्थकों के साथ #Holi2026 मनाई। pic.twitter.com/EHXsxNT1s4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 10:57 AM (IST)
04 Mar 2026 10:57 AM (IST)शिवराज सिंह चौहान ने समर्थकों के साथ मनाई होली
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ये होली का पर्व हमें यही सिखा रहा है कि दुनिया गिले-शिकवे भूले। बम की बरसात खत्म हो और रंगों की वर्षा हो। रंग मतलब प्रेम, आनंद, एकता व भाईचारे की बरसात। सब खुशियों के रंग में डूबे हैं, बारूद की गंध में नहीं।
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "ये होली का पर्व हमें यही सिखा रहा है कि दुनिया गिले-शिकवे भूले। बम की बरसात खत्म हो और रंगों की वर्षा हो। रंग मतलब प्रेम, आनंद, एकता व भाईचारे की बरसात। सब खुशियों के रंग में डूबे हैं, बारूद की गंध में… https://t.co/4b0MCtVNen pic.twitter.com/nIlHw86LPG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 10:02 AM (IST)
04 Mar 2026 10:02 AM (IST)फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
VIDEO | Delhi: Finland President Alexander Stubb receives Guard of Honour on arrival at Palam Air Force Station.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/RxcI9NLiW4
— Press Trust of India (@PTI_News) March 4, 2026
04 Mar 2026 09:21 AM (IST)
04 Mar 2026 09:21 AM (IST)PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा, सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।
सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2026
04 Mar 2026 08:54 AM (IST)
04 Mar 2026 08:54 AM (IST)ईरान ने सऊदी अरब में US दूतावास पर ड्रोन से किया हमला
ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों के कारण पूरे मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। लगातार हमलों और उनकी जवाबी कार्रवाई के चलते क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान द्वारा ड्रोन हमला किए जाने की खबर सामने आई है।
04 Mar 2026 08:38 AM (IST)
04 Mar 2026 08:38 AM (IST)अमृतसर में धूमधाम से मनाई जा रही होली
पंजाब के अमृतसर में लोग रंग, गुलाल और संगीत के साथ होली मना रहे हैं।
#WATCH | अमृतसर, पंजाब: अमृतसर में लोग रंग, गुलाल और संगीत के साथ होली मना रहे हैं।#Holi2026 pic.twitter.com/vxSZiNPt4p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 08:25 AM (IST)
04 Mar 2026 08:25 AM (IST)भाजपा हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है: दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर कहा, राहुल दा हमारे बहुत वरिष्ठ नेता हैं। बहुत सालों से वे पार्टी के साथ हैं और आज भी सक्रिय हैं। पार्टी का ये रवैया बहुत अच्छा है, वरिष्ठ नेता का सम्मान करना चाहिए। भाजपा हर कार्यकर्ता का ध्यान रखती है। जो पार्टी के लिए काम करता है उसके लिए पार्टी भी योग्य जगह देती है। ये बहुत अच्छा निर्णय है और मुझे लगता है कि अन्य जो योग्य कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, उन्हें भी पार्टी पर भरोसा रखना चाहिए।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने राहुल सिन्हा को राज्यसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर कहा, "राहुल दा हमारे बहुत वरिष्ठ नेता हैं। बहुत सालों से वे पार्टी के साथ हैं और आज भी सक्रिय हैं। पार्टी का ये रवैया बहुत अच्छा… pic.twitter.com/E5zGCP0OTy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 07:44 AM (IST)
04 Mar 2026 07:44 AM (IST)BJP द्वारा खुद राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर उपेन्द्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया
RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, गठबंधन में सब कुछ आपस में तय होता है, और उसी आधार पर अलग-अलग पार्टियों के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। मैं अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने आगे कहा, अगर तेजस्वी यादव उनकी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनते हैं, तो यह उनका मामला है; उस पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करना है, लेकिन वह किसी भी हालत में नहीं जीतेंगे। वह उम्मीदवार हो सकते हैं।
#WATCH | हाजीपुर, वैशाली: RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "गठबंधन में सब कुछ आपस में तय होता है, और उसी आधार पर अलग-अलग पार्टियों के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है... मैं अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA… pic.twitter.com/fL8TUCTfuQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2026
04 Mar 2026 07:37 AM (IST)
04 Mar 2026 07:37 AM (IST)ईरान ने 500 से ज्यादा मिसाइलें और 2000 ड्रोन लॉन्च किए
यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के कमांडर ब्रैड कूपर ने कहा कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में अब तक 500 से ज़्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2,000 से ज़्यादा ड्रोन दागे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने एक पनडुब्बी सहित ईरान के 17 जहाजों को नष्ट कर दिया है और ईरान के अंदर करीब 2,000 हथियारों पर हमले किए हैं।
04 Mar 2026 06:39 AM (IST)
04 Mar 2026 06:39 AM (IST)कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 जिलों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। 126 जिलों असम विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 👇 pic.twitter.com/6UWsc2WAm7
— Congress (@INCIndia) March 3, 2026
04 Mar 2026 06:36 AM (IST)
04 Mar 2026 06:36 AM (IST)गाजियाबाद में एक पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आज तड़के एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। निमिष पाटिल ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इमारत में रह रहे करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में 8 से 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।करीब 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#WATCH | Ghaziabad, UP: Hindon DCP Nimish Patil says, "Today, around 12 midnight on March 4, Khoda police station received information that there was a fire on the ground floor of a 5-story building. Upon receiving the information, the fire service and local police immediately… https://t.co/kP8hJUWpKd pic.twitter.com/b3Qiaqvwfi
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Aaj ki taaja khabar 4th march 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में चुनाव का शंखनाद, इस बार 3 नहीं सिर्फ 1 चरण में होगा मतदान; 4 मई को तय होगी नई सरकार
Mar 15, 2026 | 05:28 PMरोहित के साथ दूसरा ओपनर कौन? हरभजन ने MI की ओपनिंग जोड़ी पर से उठाया पर्दा, प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट
Mar 15, 2026 | 05:20 PMपश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों का ऐलान: किस फेज में कहां होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे? यहां जानिए पूरी डिटेल
Mar 15, 2026 | 05:18 PMNZ W vs SA W: न्यूजीलैंड की कप्तान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, लगातार जड़ी तीसरी फिफ्टी
Mar 15, 2026 | 05:01 PM‘काश ऐसा मुंबई में भी होता’, नॉर्वे में हिट एंड रन से बचाव के लिए बेघरों को बांटे गए ग्लोइंग ब्लैंकेट
Mar 15, 2026 | 05:00 PM16 फिल्में फ्लॉप हुईं तो अक्षय कुमार छोड़ने वाले थे बॉलीवुड इंडस्ट्री, कनाडाई पासपोर्ट पर किया बड़ा खुलासा
Mar 15, 2026 | 04:57 PMBAFTA जीतकर भी नहीं रुकी ‘बूंग’ की रफ्तार, री-रिलीज के बाद 1 करोड़ पार, बनी सबसे बड़ी मणिपुरी फिल्म
Mar 15, 2026 | 04:37 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM














