Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जूनागढ़ में शादी के पंडाल में पहुंचीं दो शेरनियां, वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया

Lionesses in Wedding Pandal : गुजरात के जूनागढ़ के पास एक गांव में शादी समारोह खत्म होने के बाद दो शेरनियां पंडाल में पहुंच गईं। वायरल वीडियो पर वन विभाग ने बताया किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 19, 2026 | 01:28 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wedding Lionesses Spotted : गुजरात के Junagadh से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह खत्म होने के बाद जब पंडाल लगभग खाली था और टेबल पर कुछ खाना बचा हुआ था, तभी वहां दो शेरनियां आ पहुंचीं।

यह घटना जूनागढ़ के पास स्थित प्लासवा गांव की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि उस समय वहां मेहमानों की भीड़ मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Here is the scene from Junagadh, Gujarat. After a wedding ceremony ended, the king of the jungle arrived with his family to join the feast, but since they did not find food suitable to their taste, the king and his family returned disappointed. pic.twitter.com/y8X39EK5Kj — Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) February 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लाइव स्ट्रीम में हट गया ब्यूटी फिल्टर, चीनी इंफ्लूएंसर का ‘असली चेहरा’ देख 1.4 लाख ने किया अनफॉलो

2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत

‘खैनी खाने की निंजा टेक्निक!’ सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान, विवाद पर भाजपा-JDU का आया जवाब

‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO

शादी के पंडाल में दिखी दो शेरनी

करीब 57 सेकंड के वायरल वीडियो में दिखता है कि शादी का मंडप सुनसान पड़ा है और कुछ लोग दूर खड़े होकर शेरनियों का वीडियो बना रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग डरने के बजाय मोबाइल से रिकॉर्डिंग और सेल्फी लेते नजर आए।

शेरनियां इधर-उधर घूमती हैं, लोगों की तरफ देखती हैं, लेकिन किसी पर हमला नहीं करतीं। थोड़ी देर बाद दोनों जानवर शांति से वहां से लौट जाती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @SouleFacts नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जहां इसे हजारों व्यूज और लाइक्स मिले।

ये खबर भी पढ़ें : लाइव स्ट्रीम में हट गया ब्यूटी फिल्टर, चीनी इंफ्लूएंसर का ‘असली चेहरा’ देख 1.4 लाख ने किया अनफॉलो

वन विभाग की अपील जंगली जानवरों से सतर्क रहें

घटना के बाद वन विभाग ने भी इस पर बयान जारी किया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये शेर नहीं बल्कि दो शेरनियां थीं, जो ‘गिरनारी ग्रुप’ का हिस्सा हैं और अक्सर इस इलाके में घूमती रहती हैं।

वन विभाग के अनुसार, देर रात का समय होने के कारण वहां कोई भी मेहमान मौजूद नहीं था, इसलिए किसी तरह का खतरा नहीं हुआ। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में जानवरों के पास जाने या सेल्फी लेने से बचें, क्योंकि जंगली जानवर कभी भी आक्रामक हो सकते हैं।

Junagadh gujarat lionesses enter wedding pandal viral video forest department statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 01:28 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.