2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत
Train Pantry Staff Misbehavior: अरुणाचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 2AC कोच में पैंट्री स्टाफ और यात्री के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ। शिकायत के बाद IRCTC और कोच मैनेजर ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
IRCTC Complaint News : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ऑनबोर्ड स्टाफ से शालीन व्यवहार की उम्मीद रहती है, खासकर एसी कोच में जहां लोग आराम और सुरक्षित यात्रा के लिए ज्यादा किराया देते हैं। लेकिन हाल ही में Arunachal Superfast Express (ट्रेन नंबर 22411) के 2एसी कोच में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने यात्रियों को हैरान कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक पैंट्री स्टाफ ऊपरी बर्थ पर बैठे यात्री से तेज आवाज में बहस करता नजर आ रहा है। यात्री उस समय फोन पर था, तभी पैंट्री कर्मचारी ने ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया।
2AC coach me log sukoon aur safe safar ke liye ticket lete hain, lekin Train No. 22411 Arunachal Superfast Express me Sleeper/General jaisa haal hai..vendors aa kar passengers ko disturb kar rahe hain.
Kindly send RPF assistance immediately.@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/Y7E9UEitbq — Md Manzer Ali Rinku (@BaBa_8055) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
पैंट्री स्टाफ और यात्री के बीच हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पैंट्री बॉय का कहना था कि वह तीन बार आ चुका है और अब तक ऑर्डर या भुगतान नहीं हुआ। उसकी तेज आवाज से आसपास बैठे यात्री भी असहज हो गए। एक अन्य यात्री ने उसे धीरे बोलने को कहा, लेकिन बात बढ़ गई।
ऊपरी बर्थ पर बैठा यात्री नीचे उतर आया और उसने पैंट्री स्टाफ से उसके मैनेजर से मिलने की बात कही। दोनों के बीच ‘तू-तड़ाक’ और तीखी नोकझोंक हुई। आखिर में कोच अटेंडेंट ने किसी तरह दोनों को अलग किया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO
यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी
इस घटना का वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @BaBa_8055 नाम के यूजर ने शेयर किया। पोस्ट में दावा किया गया कि 2एसी कोच में स्लीपर जैसा माहौल हो गया है और विक्रेता यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद IRCTC ने तुरंत जवाब देते हुए PNR और मोबाइल नंबर मांगा।
बाद में कोच मैनेजर राहुल सिंह ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। शिकायतकर्ता ने बाद में सोशल मीडिया पर IRCTC का धन्यवाद भी किया। यह घटना याद दिलाती है कि यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार रेलवे सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
