Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाइव स्ट्रीम में हट गया ब्यूटी फिल्टर, चीनी इंफ्लूएंसर का ‘असली चेहरा’ देख 1.4 लाख ने किया अनफॉलो

Beauty Filter Glitch : एक चीनी इंफ्लूएंसर की लाइव स्ट्रीम के दौरान ब्यूटी फिल्टर अचानक हट गया, जिससे उनका असली चेहरा दर्शकों के सामने आ गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 19, 2026 | 01:10 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chinese Influencer Viral Video : सोशल मीडिया पर इंफ्लूएंसर बनना आज एक नया और तेजी से बढ़ता प्रोफेशन है। लोग अपनी पहचान, स्टाइल और पर्सनैलिटी के दम पर लाखों फॉलोअर्स बना लेते हैं। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे कई चुनौतियां भी छिपी होती हैं।

हाल ही में एक चीनी इंफ्लूएंसर के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने इंटरनेट की ‘परफेक्ट इमेज’ की सच्चाई सामने ला दी। दरअसल, वह ब्यूटी फिल्टर लगाकर लाइव स्ट्रीम कर रही थीं, तभी तकनीकी गड़बड़ी के कारण फिल्टर अचानक हट गया और उनका असली चेहरा दर्शकों को दिख गया।

This Chinese influencer apparently lost 140000 followers after her filter got removed mid live stream!
pic.twitter.com/u3Q6SnqIIU
— Mini (@perfectminz) February 17, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IIT बॉम्बे के क्लासरूम में ‘डोगेश भाई’ की एंट्री, टेबल पर खड़े कुत्ते का वीडियो वायरल

जूनागढ़ में शादी के पंडाल में पहुंचीं दो शेरनियां, वायरल वीडियो ने लोगों को चौंकाया

2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत

‘खैनी खाने की निंजा टेक्निक!’ सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान, विवाद पर भाजपा-JDU का आया जवाब

लाइव स्ट्रीम में हटा ब्यूटी फिल्टर

फिल्टर हटते ही स्क्रीन पर उनकी वो छवि नहीं थी, जिसे लोग अब तक देखते आ रहे थे। पहले जहां चेहरा एकदम स्मूद, आंखें बड़ी और जॉ लाइन परफेक्ट दिख रही थी, वहीं फिल्टर हटने के बाद उनका लुक बिल्कुल सामान्य नजर आया।

यह बदलाव कुछ दर्शकों को चौंकाने वाला लगा। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि इस घटना के बाद करीब 1,40,000 लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया, हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : 2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत

दिखावा और हकीकच के बीच बड़ा फर्क

वायरल वीडियो में देखा गया कि इंफ्लूएंसर को जैसे ही फिल्टर हटने का एहसास हुआ, उन्होंने बाल ठीक किए और सामान्य तरीके से लाइव जारी रखा। इस घटना पर इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने कहा कि वह बिना फिल्टर भी सुंदर दिख रही हैं, जबकि कुछ ने इसे फॉलोअर्स को ‘भ्रम में रखने’ जैसा बताया।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया की दुनिया में दिखने और हकीकत के बीच बड़ा फर्क हो सकता है, और डिजिटल इमेज पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता कभी-कभी उल्टा भी पड़ सकती है।

Chinese influencer beauty filter glitch live stream 140k unfollow viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 01:10 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.