- Hindi News »
- Viral »
- 2ac Passenger Pantry Staff Misbehavior Arunachal Superfast Express 22411 Irctc Action
2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत
pantry staff misbehavior : अरुणाचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ और यात्री के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ। शिकायत के बाद IRCTC और कोच मैनेजर ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाया।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
IRCTC Complaint : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ऑनबोर्ड स्टाफ से शालीन व्यवहार की उम्मीद रहती है, खासकर एसी कोच में जहां लोग आराम और सुरक्षित यात्रा के लिए ज्यादा किराया देते हैं। लेकिन हाल ही में Arunachal Superfast Express (ट्रेन नंबर 22411) के 2एसी कोच में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने यात्रियों को हैरान कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक पैंट्री स्टाफ ऊपरी बर्थ पर बैठे यात्री से तेज आवाज में बहस करता नजर आ रहा है। यात्री उस समय फोन पर था, तभी पैंट्री कर्मचारी ने ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया।
2AC coach me log sukoon aur safe safar ke liye ticket lete hain, lekin Train No. 22411 Arunachal Superfast Express me Sleeper/General jaisa haal hai..vendors aa kar passengers ko disturb kar rahe hain.
Kindly send RPF assistance immediately.@RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/Y7E9UEitbq — Md Manzer Ali Rinku (@BaBa_8055) February 18, 2026
पैंट्री स्टाफ और यात्री के बीच हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पैंट्री बॉय का कहना था कि वह तीन बार आ चुका है और अब तक ऑर्डर या भुगतान नहीं हुआ। उसकी तेज आवाज से आसपास बैठे यात्री भी असहज हो गए। एक अन्य यात्री ने उसे धीरे बोलने को कहा, लेकिन बात बढ़ गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘खैनी खाने की निंजा टेक्निक!’ सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान, विवाद पर भाजपा-JDU का आया जवाब
‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO
पहले मारा शानदार स्मैश…फिर अगले ही पल निकल गई जान, बैटमिंटन कोर्ट से आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
वाह रे गलगोटिया…! रोबोडॉग के बाद AI समिट में किया एक और कांड, कोरियाई ड्रोन के VIDEO ने कराई नई फजीहत
ऊपरी बर्थ पर बैठा यात्री नीचे उतर आया और उसने पैंट्री स्टाफ से उसके मैनेजर से मिलने की बात कही। दोनों के बीच ‘तू-तड़ाक’ और तीखी नोकझोंक हुई। आखिर में कोच अटेंडेंट ने किसी तरह दोनों को अलग किया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO
यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी
इस घटना का वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @BaBa_8055 नाम के यूजर ने शेयर किया। पोस्ट में दावा किया गया कि 2एसी कोच में स्लीपर जैसा माहौल हो गया है और विक्रेता यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद IRCTC ने तुरंत जवाब देते हुए PNR और मोबाइल नंबर मांगा।
बाद में कोच मैनेजर राहुल सिंह ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया। शिकायतकर्ता ने बाद में सोशल मीडिया पर IRCTC का धन्यवाद भी किया। यह घटना याद दिलाती है कि यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार रेलवे सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
2ac passenger pantry staff misbehavior arunachal superfast express 22411 irctc action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के समुद्री सफर में बड़ा बदलाव: रेडियो क्लब जेट्टी टर्मिनल का काम तेज, अब नहीं लगेगी गेटवे पर भीड़!
Feb 19, 2026 | 01:01 PMगांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
Feb 19, 2026 | 01:00 PMभारत-इजरायल की दोस्ती खत्म! PM मोदी के दौरे से ठीक पहले उठाया बड़ा कदम, पाकिस्तान का दिया साथ
Feb 19, 2026 | 12:54 PMWadha News: नगर परिषद ने दी टैक्स में 50% की छूट को मंजूरी; रामनगर वासियों को मिलेगी जमीन की मालकियत!
Feb 19, 2026 | 12:54 PMनासिक कालाराम मंदिर परिसर में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, मध्यरात्रि ऑपरेशन में कमांडो ने संभाली कमान
Feb 19, 2026 | 12:47 PM2एसी कोच में पैंट्री स्टाफ की बदतमीजी पर हंगामा, अरुणाचल सुपरफास्ट में यात्री ने की शिकायत
Feb 19, 2026 | 12:46 PMपूनम चैंबर्स पर चला बिल्डर का हथौड़ा, हाई कोर्ट में शपथपत्र देने के बाद शुरू हुई तोड़फोड़!
Feb 19, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM













