‘बनाओ खैनी रे…’, अनंत सिंह के बाद सम्राट चौधरी ने किया कांड, बिहार विधानसभा से सामने आया VIDEO
Bihar News: बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और होम मिनिस्टर सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार को बिहार कांग्रेस के एक्स-हैंडल से भी शेयर किया गया था।
- Written By: अभिषेक सिंह
सम्राट चौधरी का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Samrat Choudhary Viral Video: बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और होम मिनिस्टर सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुधवार को बिहार कांग्रेस के एक्स-हैंडल से भी शेयर किया गया था। वीडियो बिहार लेजिस्लेटिव असेंबली का है। कांग्रेस पार्टी के दावे के मुताबिक, सम्राट चौधरी हाउस के अंदर खैनी बनाकर खा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स-हैंडल से शेयर किए गए वीडियो पर कैप्शन दिया, ‘बनाओ रे…’ वीडियो से यह साफ नहीं है कि सम्राट चौधरी असल में खैनी खा रहे हैं या नहीं, हालांकि उनके एक्शन और हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे तंबाकू से जोड़ रहे हैं और मजे ले रहे हैं। इस वीडियो ने पॉलिटिकल बहस छेड़ दी है।
बनावो खैनी रे…. pic.twitter.com/Jx8RZMRbmo — Bihar Congress (@INCBihar) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
कांग्रेस ने बोला जोरदार हमला
बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि नेताओं का बर्ताव उनकी पर्सनैलिटी दिखाता है। हाउस की कार्यवाही के दौरान इस तरह की हरकतों की निंदा होनी चाहिए। नेताओं का व्यवहार उनके समर्थक और युवा देखते हैं, इसलिए बिहार सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी को तंबाकू प्रोडक्ट्स पर 40% टैक्स लगाने से बचना चाहिए। सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसा करने से बिहार की इमेज देश भर में खराब होती है।
जेडीयू-भाजपा ने किया बचाव
JDU प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूरे मामले पर कहा कि लालू-राबड़ी के राज में IAS अफसरों से जूते बंधवाकर तंबाकू बनवाया जाता था। आज उन्हीं से मिलीभगत करके कांग्रेस सदन में जनता के मुद्दे उठाने के बजाय ऐसे वीडियो वायरल कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता से कट चुकी है। जनता से कटी पार्टियां और नेता ही ऐसे वीडियो जारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
BJP प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का बयान उसकी हताशा और गिरती राजनीतिक सोच का सबूत है। जिस पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर तीन दशकों तक बिहार में जंगल राज को बढ़ावा दिया, वह अब संस्कृति और मर्यादा की बात कर रही है? सम्राट चौधरी जनता की सेवा के लिए समर्पित नेता हैं। ऐसे नेता पर कमेंट करना निंदनीय है।
वायरल हुए थे अनंत सिंह
बिहार चुनाव से कुछ महीने पहले एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान मोकामा से मौजूदा विधायक अनंत सिंह ने इंटरव्यू खत्म करते हुए ‘लाओ सिगरेट रे…’ कह दिया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कांग्रेस ने इसी से मिलता-जुलता कैप्शन देकर एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है।
