‘खैनी खाने की निंजा टेक्निक!’ सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान, विवाद पर भाजपा-JDU का आया जवाब
Samrat Chaudhary Viral Video: वायरल वीडियो में स्पष्ट नहीं दिख रहा है कि डिप्टी सीएम ने सच में क्या खाया। उनके हाथ चलाने का अंदाज, बिहार में खैनी बनाने के पारंपरिक तरीके से मिलता-जुलता दिख रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सम्राट चौधरी के VIDEO पर बिहार में सियासी घमासान (Image- Social Media)
Samrat Chaudhary Video: बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है।
वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी सदन में कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक हाथ से दूसरे हाथ को ढकते हुए उसे मुंह के पास ले जाते दिखाई देते हैं। राजद और कांग्रेस का दावा है कि डिप्टी सीएम सदन में खैनी (तंबाकू) खा रहे थे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) ने इसे विपक्ष की हताशा बताया है।
सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!
#Bihar #india #News #RJD pic.twitter.com/NrpsEYQSD7 — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) February 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
राजद और कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा करते हुए तंज कसा। राजद ने कैप्शन में लिखा, “सदन में खैनी खाने की निंजा तकनीक!” वहीं कांग्रेस ने भी वीडियो शेयर कर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आचरण समाज के लिए उदाहरण होता है और यदि कोई प्रतिनिधि सदन में तंबाकू का सेवन करता है तो यह निंदनीय है।
बनावो खैनी रे…. pic.twitter.com/Jx8RZMRbmo — Bihar Congress (@INCBihar) February 18, 2026
हालांकि वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि डिप्टी सीएम ने वास्तव में क्या खाया। उनके हाथों की गतिविधि बिहार में पारंपरिक तरीके से खैनी बनाने जैसी लग रही है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने तंबाकू ही खाया था।
यह भी पढ़ें- बिहार में होगा ‘शराबबंदी’ का काम तमाम? हर साल हो रहा 3 हजार करोड़ का नुकसान, NDA नेताओं की नीतीश से बड़ी मांग
बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह विपक्ष की निराशा दर्शाता है। वहीं जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने भी पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
