8 लाख रुपये के जूते! विदेश से मंगवाए गए लग्जरी शूज का वीडियो वायरल, देखकर उड़े लोगों के होश

8 Lakh Rupees Shoes : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने विदेश से मंगवाए करीब 8 लाख रुपये कीमत वाले लग्जरी जूते दिखाए, जिनकी पैकिंग और एक्सेसरीज ने लोगों को हैरान कर दिया।
A video showcasing imported luxury shoes worth nearly ₹8 lakh has gone viral on social media, leaving users stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Luxury Shoes Viral Video : सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार सामने आया वीडियो लोगों को हैरानी में डाल रहा है। वजह है जूते। जी हां, वायरल क्लिप में एक शख्स ऐसे जूते दिखाता नजर आ रहा है, जिनकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

वीडियो में बताया जा रहा है कि ये कोई आम स्नीकर्स नहीं, बल्कि करीब 8 लाख रुपये कीमत वाले हाई-एंड लग्जरी शूज हैं, जिन्हें विदेश से इंपोर्ट किया गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग इसकी कीमत और शौक दोनों पर चर्चा करने लगे।

8 लाख कीमत वाले हाई-एंड लग्जरी शूज

वायरल वीडियो में शख्स बड़े ही सुकून से एक महंगा सूटकेस खोलता है। पहली नजर में लगता है कि इसके अंदर कपड़े या कोई लग्जरी एक्सेसरी होगी, लेकिन जैसे ही सूटकेस खुलता है, अंदर रखे जूते सबका ध्यान खींच लेते हैं। जूतों की पैकिंग बेहद खास और प्रोफेशनल तरीके से की गई है।

शू लेस को अलग पैक किया गया है ताकि जूतों की शेप और फिनिशिंग खराब न हो। इसके साथ ही कुछ एक्स्ट्रा एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जिनमें अलग-अलग डिजाइन की लेस और खास चैन शामिल बताई जा रही हैं। शख्स वीडियो में दावा करता है कि ये जूते पूरी दुनिया में सिर्फ 8 हजार पीस ही उपलब्ध हैं।

इतने में तो एक अच्छी कार आ जाए

वीडियो में यह भी कहा गया है कि ऐसे लग्जरी जूते कुछ बॉलीवुड सितारों के पास भी देखे जा चुके हैं। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को लेकर और ज्यादा हैरान हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं। कोई इसे अमीरी की हद बता रहा है तो कोई मजाक में लिख रहा है कि “इतने में तो एक अच्छी कार आ जाए।”

कुछ लोग जूतों की शानदार पैकिंग और क्वालिटी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ दिखावे और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए किया गया शौक बता रहे हैं। वीडियो को sarthaksachdevva नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में बहस जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com