सांप का वायरल वीडियो (सोर्स:- स्क्रीन ग्रैब)
नवभारत डेस्क: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होता रहता है। वीडियो में कभी कोई रील बना रहा होता है तो कभी कोई अतरंगा खाना खाता नजर आता है। इस बार सोशल मीडिया पर नए तरीके का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पार्क के जमीन पर बैठे इंसान के शर्ट में सांप नजर आ रहा है, जो की बार-बार शर्ट के बटन के बीच से झांकता दिख रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों द्वारा काफी लाइक किया जा रहा है।
सांप किसी भी प्रजाति से हो उसे सामने से देखने वाले की हालत खराब हो जाती है। वही सांप अगर सामने के बजाए आपके कपड़े के अंदर बैठा हो तो फिर उस इंसान की मानसिक स्थिति क्या हो उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये वायरल वीडियो कहां का है पता नहीं। अगर रील बनाई है तो भी इसके लिए हिम्मत चाहिए। कहा तो यह भी जा रहा है कि एक बेवड़ा पार्क में दारू पीकर पड़ा था तभी उसकी शर्ट में नाग घुस गया😂😂😂 pic.twitter.com/ULra1GBOdx
— Rajiv Ojha राजीव ओझा🇮🇳 (@rajivojha9) July 12, 2024
इस वीडियो को राजीव ओझा नाम के आईडी से एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा गया कि ये वायरल वीडियो कहां का है पता नहीं। अगर रील बनाई है तो भी इसके लिए हिम्मत चाहिए। कहा तो यह भी जा रहा है कि एक बेवड़ा पार्क में दारू पीकर पड़ा था तभी उसकी शर्ट में नाग घुस गया।
वीडियो के बैकग्राउंड से यह पता चलता है कि यह वीडियो किसी जंगल का है। जहां शख्स जमीन पर बैठा है। इसी बीच उसके शर्ट के अंदर किंग कोबरा घुस जाता है। वीडियो में किसी दूसरे इंसान का हाथ भी नजर आ रहा है। वो इंसान इस मुसीबत में फंसे शख्स की मदद करने की कोशिश करता दिखा रहा है। वो व्यक्ति उसे शांत बैठने की सलाह देता है। बाद में उसके बटन को धीरे-धीरे खोला जाता है। जिसके बाद सांप महाराज आराम से निकल कर जंगल की ओर भाग जाते हैं।
इस घटना में उस सख्स को किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं होता है। वायरल वीडियो का लेकर शख्स का कहना है कि वो खाना खाकर पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। तभी किंग कोबरा उसके शर्ट में घुस गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैप्चर कर लिया था।