-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Government Sent Notice To Pharmacy Colleges
छात्रों के सपनों पर ताला? महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों फार्मेसी कॉलेजों पर कसा शिकंजा
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र सरकार ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया यानी पीसीआई के नियमों को ताक पर रखने वाले फार्मेसी कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस तकनीकी निदेशालय के द्वारा भेजा गया है।

मुंबई न्यूज
Mumbai News In Hindi: फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के नियमों की अनदेखी कर आवश्यक सुविधाएं न देने वाले राज्य के फार्मेसी कॉलेजों पर सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की है।
ये नोटिस तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा भेजी गई हैं और जब तक संस्थान कमियों को दूर नहीं करते, तब तक प्रथम वर्ष में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान शुरू हुए कॉलेजों की जांच उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा, तकनीकी शिक्षा निदेशालय के नेतृत्व में, पीसीआई के स्टैंडर्ड इंस्पेक्शन फॉर्मेट के अनुसार की गई। जांच के दौरान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, दवा निर्माण उपकरण, इमारतें और फैकल्टी जैसी जरूरी सुविधाओं में कई संस्थाएं मापदंडों को पूरा करने में विफल पाई गई।
इसके बाद उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने समीक्षा बैठक लेकर कॉलेजों को तुरंत मापदंड पूरे करने के निर्देश दिए। अब तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दी हैं। बी। फार्मसी कॉलेजों के संदर्भ में तत्काल कार्रवाई के लिए राज्य की साझा प्रवेश परीक्षा प्राधिकरण को भी निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने विभागवार कॉलेजों की सूची भी जारी की है। यदि ये संस्थाएं मापदंडों को पूरा नहीं करतीं तो इनका नाम प्रवेश प्रक्रिया के दौरान तकनीकी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
ये भी पढ़ें :- Nagpur News: ऐतिहासिक एम्प्रेस मिल की दीवार ढही: 4 कारें दबीं, मालिक को नोटिस जारी
बी. फार्मसी के लिए 60,000 से अधिक आवेदन
फार्मसी प्रवेश के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, लेकिन वास्तविक प्रवेश शुरू नहीं हुए है। बी फार्मसी के लिए 60,000 से अधिक आवेदन और डी फार्मसी के लिए 20,000 से अधिक आवेदन पहले ही किए जा चुके हैं। लेकिन कई कॉलेज बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण जांच के दायरे में आ गए है। इस स्थिति ने प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के हितों को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र पर सीधा असर डालने वाली इस कार्रवाई से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कई जिलों की संस्थाएं इस सूची में शामिल है। छात्रों के हित में आवाश्यक सुविधाएं देना संस्थानों की जिम्मेदारी है, अन्यथा उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।
Maharashtra government sent notice to pharmacy colleges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













