-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Latest Updates Govt Indicated Cpc Will Form Soon
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपड़ेट, कर्मचारियों में खुशखबरी; सरकार ने दिया ये खास संकेत
- Written By: मनोज आर्या
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर वह राज्य सरकारों से विचार-विमर्श कर रही है। कर्मचारियों को नए वेतन आयोग से बेसिक पे, भत्तों और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा आश्वासन दिया है। सरकार ने कहा है कि जल्द ही आयोग का गठन किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में संशोधन समय पर लागू किया जा सके। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि 8वें वेतन आयोग के गठन से उनके बेसिक पे, भत्तों और पेंशन में अच्छी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही नए आयोग की सिफारिश से महंगाई भत्ते (DA) के स्ट्रक्चर में भी बदलाव संभव है।
सरकार के करीबी सूत्रों का कहना है कि अगर आयोग तय समय के भीतर गठित होता है, तो इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधे तौर फायदा होगा।
8वें वेतन आयोग के गठन में तेजी का संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि वह 8वें वेतन आयोग के गठन पर तेजी से काम कर रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कहा है कि इस मुद्दे पर वह राज्य सरकारों से विचार-विमर्श कर रही है और जल्द ही आयोग के गठन से जुड़ी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। गवर्नमेंट एम्पलॉइज नेशनल कन्फेडरेशन (GENC), जो कि भारतीय मजदूर संघ( BMS) जुड़ी औद्योगिक फेडरेशनों की शीर्ष संस्था है, का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात किया।
सम्बंधित ख़बरें
धूत ट्रांसमिशन का IPO आया, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें निवेश की पूरी डिटेल
Share Market में मंदी की आहट? लगातार बढ़त के बाद औंधे मुंह गिरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
जनवरी में सरकार ने दी थी मंजूरी
आपको बता ते चलें कि इस साल की शुरुआत यानी की जनवरी में सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे थी। हालांकि, लगभग 8 महीने बाद भी अब तक इसमें कोई खास प्रगति नहीं हुई है। केंद्रीय कर्मचारी उत्सुकता से प्रमुख पैनल सदस्यों की नियुक्ति और टर्म ऑफ रेफरेंस (Tor) को अंतिम रूप दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी, UPS या NPS पर लेना होगा फैसला; इस तारीख के बाद मौका नहीं
प्रतिनिधिमंडल ने 4 अगस्त को मंत्री के साथ अपनी बैठक में 8वें वेतन आयोग में देरी, राष्ट्रीय पेशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) को खत्म करने और पुरानी पेंशन योजना( OPS) को बहाल करने, कोविड-19 के दौरान रोके गए महंगाई भत्ता (18 महीने) का बकाया को जारी करने जैसे कई मुद्दे उठाए गए थे।
8th pay commission latest updates govt indicated cpc will form soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMगाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














