नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों (Animal Viral Video) के कुछ अतरंगी हरकतें करते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी जानवरों की दोस्ती (Friendship) के वीडियो वायरल हो जाते है। तो कभी उनके लड़ाई के वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार देखे जाते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बकरी (Goat) और गधे (Donkey) का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई बकरी और गधे की समझदारी की दाद दे रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @Yoda4ever पेज से यह वीडियो शेयर किया गया। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन लिखा, ‘ टीमवर्क’ इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक बकरी, गधे की पीठ पर खड़ी है। बकरी गधे के ऊपर खड़े होकर पत्तियां खा रही है।
Teamwork..???? pic.twitter.com/x2vSmv0Wp3 — ?o̴g̴ (@Yoda4ever) February 3, 2022
इस वीडियो को देखकर हर कोई बकरी और गधे की समझदारी की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में देख सकते है कि, किस तरह एक बकरी ने अपना पेट भरने के लिए गधे का सहारा लिया। जानवरों की समझदारी और उनके जुगाड़ को देख कर लोग हैरान रह गए हैं।
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग बकरी के जुगाड़ को देखकर दांग रह गए है। एक यूजर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ये है सच्ची फ्रेंडशीप।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोस्त ही दोस्त के काम आता है।’