-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Ghaziabad Car Runs Over Drunken Man Viral Video 2025
गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, शराबी के ऊपर से निकाली कार, वीडियो देख भड़के लोग
- Written By: स्नेहा मौर्या
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार ड्राइवर सड़क पर लेटे शराबी को रौंदते हुए आगे निकल जाता है। वहीं, अब वीडियो को देखकर लोग भड़क उठे हैं।

कार दुर्घटना वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Car Accident Viral Video: कहा जाता है कि नशा इंसान की समझ और होश छीन लेता है। शराब पीने के बाद अक्सर लोग लड़खड़ाते हुए चलते हैं, कई बार तो सड़क पर ही गिर जाते हैं। ऐसे हालात में हादसे हो जाना असामान्य नहीं है। लेकिन गाजियाबाद से सामने आया एक वीडियो लोगों को झकझोर कर रख देने वाला है। इस वीडियो में एक कार ड्राइवर सड़क पर लेटे शराबी को रौंदते हुए आगे निकल जाता है और पीछे मुड़कर देखने की भी जहमत नहीं उठाता। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है।
घटना गाजियाबाद के पास की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा होता है। तभी एक नशे में धुत शख्स बीच सड़क पर आकर लेट जाता है। सामने से आने वाली गाड़ियां उसे देखकर रुक जाती हैं। लेकिन अचानक पीछे से आती एक कार नशे में पड़े शख्स को कुचलते हुए निकल जाती है। ड्राइवर न तो ब्रेक लगाता है और न ही हादसे के बाद यह देखने के लिए रुकता है कि शख्स जिंदा है या नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर
यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 8 सेकंड का यह वीडियो @Deadlykalesh नामक अकाउंट से प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साझा किया गया है। कुछ ही घंटों में इसे हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
@Deadlykalesh pic.twitter.com/fs6nLPYVOt — . (@6ppri) August 26, 2025
एक यूजर ने लिखा, “दुखद लेकिन कठोर सत्य है कि सड़कें बिस्तर नहीं होतीं। गाजियाबाद में सड़क पर नशे में धुत एक व्यक्ति की एमजी एस्टर कार से कुचलकर मौत हो गई। वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। बेवजह शराब पीना और लापरवाही का नतीजा अक्सर विनाशकारी होता है।”
वीडियो देखकर यूजर ने दिए रिएक्शन
वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “आजकल लोग इंसान को इंसान नहीं समझते। सड़क पर पड़ा शख्स उन्हें किसी बोतल या कचरे की तरह दिखता है। ड्राइवर की बेरहमी देख गुस्सा आ रहा है। वह बिना रुके ऐसे आगे बढ़ गया जैसे यह उसका रोज का काम हो।”
ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री को पटना में पत्थर मार कर भगाया! भागे मंगल पांडे तो लोगों ने दौड़ाया-Video
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। एक ओर कई लोग पीड़ित की गलती मानते हुए कह रहे हैं कि सड़क पर शराब पीकर लेटना आत्मघाती कदम है, वहीं दूसरी ओर अधिकतर लोग ड्राइवर की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इंसानियत सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और ऐसे हालात में किसी को बचाने की कोशिश करनी चाहिए थी।
Ghaziabad car runs over drunken man viral video 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













