-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Monorail Rescue Passengers Found Oxygen After Breaking Window
खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai Monorail: मुंबई मोनोरेल बिजली ठप होने से रुकी, AC बंद होते ही यात्री घुटन से परेशान होने लगे। लोगों ने खिड़की तोड़कर सांस ली, फायर ब्रिगेड ने खिड़कियां काटकर सभी को सुरक्षित बहार निकाला।

मुंबई मोनोरेल हादसा (pic credit; social media)
Mumbai Monorail Rescue Operation: मुंबई में सोमवार को मोनोरेल का सफर यात्रियों के लिए खौफनाक अनुभव बन गया। वाशीगांव इलाके में बिजली आपूर्ति ठप होने से मोनोरेल बीच रास्ते में करीब एक घंटे तक रुकी रही। ट्रेन रुकते ही एयर कंडीशनर बंद हो गया और डिब्बे के भीतर घुटन का माहौल बन गया। यात्री बेचैन हो उठे, खासकर महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए।
यात्रियों ने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद सांस लेना मुश्किल हो गया था। एक यात्री ने कहा, “घुटन इतनी बढ़ गई थी कि हम सभी घबराने लगे। आखिरकार खिड़की को थोड़ा तोड़कर हवा के लिए जगह बनाई गई। तभी थोड़ी राहत मिली।” यात्रियों ने एक-दूसरे का सहारा देकर स्थिति को संभालने की कोशिश की।
इस बीच, प्रशासन को सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुछ खिड़कियों को काटकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी प्रक्रिया में यात्री सहमे हुए थे, लेकिन राहत की सांस तब आई जब सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
टीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
पुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
इस हादसे ने सभी को डरा दिया था
एक महिला यात्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “हम लोग बहुत टेंशन में आ गए थे। बार-बार यही ख्याल आता था कि अब क्या होगा, घर कैसे जाएंगे? मैंने पहली बार मोनोरेल में सफर किया था, लेकिन इस हादसे ने डरा दिया।”
यह भी पढ़ें-तो इस वजह से मोनोरेल में आई खराबी, सामने आई बड़ी वजह, जानिए किसने की गड़बड़?
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार हरकत में आई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों को भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
बिजली आपूर्ति में थी तकनीकी समस्या
मोनोरेल प्रशासन ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति में तकनीकी समस्या आई थी, जिसे जल्द ठीक कर लिया गया। प्रशासन ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताया और भरोसा दिलाया कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह घटना एक बार फिर मुंबई की लोकल परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आमतौर पर मुंबई मेट्रो और मोनोरेल को आधुनिक और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सोमवार की यह घटना यात्रियों के लिए किसी सदमे से कम नहीं रही।
Mumbai monorail rescue passengers found oxygen after breaking window
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त
Jul 24, 2026 | 06:45 PMठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
Jul 24, 2026 | 06:44 PMधर्मेंद्र प्रधान नहीं हटे तो PM मोदी से भी इस्तीफा मांगेंगे! CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
Jul 24, 2026 | 06:42 PM‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMZomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM












