
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Emergency Landing : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के गेन्सविले शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छोटे विमान बीचक्राफ्ट G36 बोनान्ज़ा (N229TT) को अचानक व्यस्त सड़क पर क्रैश-लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब सड़क पर ट्रैफिक सामान्य से अधिक था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान धीरे-धीरे नीचे आता है और सड़क के बीचों-बीच उतर जाता है। आसपास चल रही कारों के ड्राइवर अचानक स्थिति को समझने की कोशिश करते नजर आते हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में पायलट को गंभीर चोट नहीं आई और कोई बड़ा जानमाल का नुकसान भी नहीं हुआ।
सड़क पर लैंडिंग ! बीचक्राफ्ट G36 बोनान्ज़ा (N229TT) जॉर्जिया के गेन्सविले में एक बिज़ी चौराहे पर क्रैश-लैंड हो गया। किस आपात स्थिति में पायलट ने उसे ज़बरदस्ती सड़क पर उतारा पता नहीं। लेकिन राहत की बात है कि कारों से टक्कर के बावजूद पायलट सही सलामत है। pic.twitter.com/3i2Jie2IdN! — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 10, 2026
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने किसी अज्ञात आपात स्थिति के चलते यह फैसला लिया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण था।
जिस चौराहे पर विमान उतरा, वह आमतौर पर ट्रैफिक से भरा रहता है, इसलिए स्थिति बेहद संवेदनशील थी। वीडियो में यह भी दिखता है कि विमान की कुछ कारों से हल्की टक्कर हुई, लेकिन टक्कर मामूली रही और किसी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा।
ये खबर भी पढ़ें : होमवर्क न करने पर बच्चे को पेड़ से लटकाने का आरोप, सूरजपुर की घटना से मचा हड़कंप
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में शांत दिमाग और अनुभव सबसे बड़ा सहारा होता है। सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करना बेहद जोखिम भरा कदम है, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पायलट की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सेकंड की समझदारी ने कई जिंदगियां बचा लीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन तकनीकी कारणों का पता लगाने में जुटा है।






