Chhattisgarh Surajpur Private School Student Hanged From Tree Over Homework Viral Video
होमवर्क न करने पर बच्चे को पेड़ से लटकाने का आरोप, सूरजपुर की घटना से मचा हड़कंप
Student Punishment Case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक निजी स्कूल पर होमवर्क न करने पर बच्चे को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग।
Chhattisgarh School Incident : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को सुर्खियों में ला दिया है। आरोप है कि एक निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर एक बच्चे को पेड़ से लटका दिया गया। घटना का वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।
जिस उम्र में बच्चों को सुरक्षित और सकारात्मक माहौल की जरूरत होती है, उस उम्र में इस तरह की सजा ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिख रहे दृश्य ने कई लोगों को भावुक और गुस्से से भर दिया है।
होमवर्क नहीं किया,इसलिए इंसानियत टांग दी गई
ये पढ़ाने का तरीका है या हैवानियत की ट्रेनिंग..🤯होमवर्क नहीं किया तो पेड़ से लटका दिया गया
ये शिक्षा नहीं,मानसिक और शारीरिक हिंसा है..
जानकारी के मुताबिक, बच्चा अपना होमवर्क पूरा नहीं कर पाया था। इसी बात से नाराज होकर शिक्षक ने कथित तौर पर उसे पेड़ से लटका दिया। यह सजा न केवल शारीरिक रूप से खतरनाक थी, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरा असर डाल सकती है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे अमानवीय और अस्वीकार्य बताया है। कई सामाजिक संगठनों और अभिभावकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक दंड बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। शिक्षा का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि समझ और सीखने की प्रेरणा देना है।
इस घटना ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि स्कूलों में बच्चों के अधिकारों की रक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अनुशासन के नाम पर हिंसा को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
Chhattisgarh surajpur private school student hanged from tree over homework viral video