मिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश

Sheikh Mohamed in Dubai Mall : ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच दुबई में पहली बार डर का माहौल है। इसी बीच UAE राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस अचानक दुबई मॉल पहुंचे और लोगों से मिलकर भरोसा दिया।
UAE President visits Dubai Mall amid missile tensions, reassures public.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sheikh Mohamed Visit Public Place : ईरान द्वारा किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण दुबई की सुरक्षित छवि को झटका लगा है। पिछले कुछ दिनों में इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल का मलबा शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरा। कुछ पांच सितारा होटलों में आग लगने और अपार्टमेंट टावरों की खिड़कियां टूटने की खबरें सामने आईं।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी चार कर्मचारियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आसमान में चमकती इंटरसेप्शन लकीरों और धमाकों के वीडियो साझा किए। दुबई जैसे शांत शहर में ऐसा माहौल लोगों के लिए नया और चिंताजनक रहा।

तनावपूर्ण माहौल में अचानक दुबई मॉल पहुंचे शेख मोहम्मद

इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच सोमवार शाम एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अचानक दुबई मॉल पहुंच गए।

बिना किसी औपचारिक सुरक्षा प्रदर्शन के वे आम लोगों के बीच घूमते, हाथ मिलाते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। बाद में उन्हें अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉल में डिनर करते हुए भी देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

राष्ट्राध्यक्ष का सार्वजनिक स्थान पहुंचना भरोसे का संकेत

क्षेत्रीय मीडिया ने इसे साहसिक कदम बताया। ऐसे समय में जब देश संभावित खतरों का सामना कर रहा हो, राष्ट्राध्यक्ष शेख मोहम्मद का सार्वजनिक स्थान पर पहुंचना लोगों के लिए भरोसे का संकेत माना गया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यही असली नेतृत्व है-जनता के बीच रहकर हौसला बढ़ाना। इस घटना ने तनाव के बीच लोगों में कुछ हद तक विश्वास और स्थिरता का संदेश देने का काम किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com