किरेन रिजिजू और गौरव गोगोई (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 आधी रात को पास करा लिया। अब राज्यसभा की बारी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज दोपहर एक बजे राज्यसभा में बिल पेश करेंगे, लेकिन लोकसभा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस सांसद पूछते हैं कहां से आया ये बिल? तो पीछे आवाज आई नागपुर से..। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि यह आवाज सत्ता पक्ष के सांसदों की तरफ से आई या विपक्ष की तरफ से आई इसका अभी पता नहीं चला है। कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा खेमें की तरफ से तो कुछ लोगों का कहना है विपक्षी की तरफ से आवाज आई।
अब समझिए पूरा सीक्वेंस
दरअसल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने के बाद किरेन रिजिजू ने बिल में किए गए बदलावों पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। रिजिजू का जवाब देने के लिए असम से सांसद गौरव गोगोई खड़े हुए। उन्होंने वक्फ बिल के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ” मैं तो इतना ही पूंछना चाहूंगा कि ये बिल माइनॉरिटी ऑफ अफेयर्स ने बनाया है या किसी और दूसरे विभाग ने बनाया है। कहां से आया है ये बिल ? तो पीछे आवाज आई नागपुर से।
अब इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए निशाना साधा है।
जब संसद में गूंजा नागपुर 👇 pic.twitter.com/NRjpachdts — Congress (@INCIndia) April 2, 2025
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें
आधी रात को पास हुआ लोकसभा में वक्फ बिल
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा में आधी रात को केंद्र सरकार ने पास करा लिया। रात को 1 बजकर 56 मिनट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसका ऐलान किया। बिल के विरोध में 232 वोट पड़े तो वहीं समर्थन में 288 वोट पड़े। अब इस बिल को राज्यसभा में भेजा जाएगा। संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यदि राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई, जो लगभग तय है तो वक्फ बिल कानून में तब्दील हो जाएगा।