न्यूजीलैंड के खिलाफ निकला 26 महीने का गुस्सा, ईशान ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसके आस-पास भी नहीं है कोई भारतीय

Ishan Kishan record: दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन नागपुर में फ्लॉप रहे, लेकिन रायपुर टी20 में उन्होंने पावरप्ले के दौरान कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कहर बरपा दिया।
ईशान किशन ने तूफानी पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, T20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ishan Kishan 76 Runs in Raipur against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम ईशान किशन के नाम रहा। इस मैच में ईशान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 32 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेलकर ईशान ने भारत की जीत की नींव रख दी। उनकी इस पारी में 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह ईशान किशन के टी20 इंटरनेशनल करियर की सातवीं अर्धशतकीय पारी रही।

ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। इन दोनों की धांसू पारियों की बदौलत भारत ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

पावरप्ले में ईशान किशन का रिकॉर्ड शो

ईशान किशन की इस पारी की सबसे खास बात उनका पावरप्ले में किया गया आक्रमण रहा। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पावरप्ले के दौरान ईशान ने 23 गेंदों पर 58 रन बनाए, जो पावरप्ले में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में 21 गेंदों पर 58 रन बनाए थे।

तीसरे या निचले क्रम में अनोखा कीर्तिमान

ईशान किशन ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह टी20 इंटरनेशनल में तीसरे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, फुल मेंबर टीम्स की ओर से पावरप्ले में अर्धशतक जड़ने वाले वह तीसरे गैर-ओपनर बल्लेबाज भी बने।

पावरप्ले में 50+ स्कोर बनाने वाले गैर ओपनर बैटर (फुल मेंबर टीम्स)

  • 60 (27) – डियोन मायर्स बनाम रवांडा, नैरोबी 2024
  • 56 (23) – ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, रायपुर 2026
  • 51 (29) – जोश इंग्लिस बनाम वेस्टइंडीज, बासेटेरे 2025

भारत का पावरप्ले प्रदर्शन रहा शानदार

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जोहानिसबर्ग में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में 76/1 का स्कोर बनाया था, जो अब भी रिकॉर्ड बना हुआ है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउलकेस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com