-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Delhi Auto Driver Kindness Leaves Passenger Without Fare Viral Story
दिल्ली के ऑटो ड्राइवर ने बिना पैसे लिए छोड़ा सवारी को, Reddit पर वायरल हुई इंसानियत की कहानी
- Written By: हितेश तिवारी
Delhi Auto Driver : दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर ने फोन बंद हो जाने पर यात्री से किराया लिए बिना उसे घर भेज दिया, जिसकी कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।

रिप्रसेंटेटव इमेज (सोर्स - इंटरनेट)
Kindness Story : दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक छोटी-सी लेकिन दिल छू लेने वाली घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक दिल्ली निवासी युवक ने Reddit पर अपनी कहानी साझा की है, जिसमें उसने बताया कि कैसे एक ऑटो ड्राइवर ने Rs 150 का किराया लिए बिना उसे घर जाने दिया।
रेडिट पर शेयर किए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Reddit पर यूजर ने शेयर की दिल छू लेने वाली कहानी
इस कहानी को Reddit पर “Kind of crazy wholesome story” शीर्षक के साथ शेयर किया गया है। युवक ने बताया कि वह लाजपत नगर में था और घर लौटने के लिए कैब बुक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे एहसास हुआ कि उसके फोन की बैटरी सिर्फ 4% बची है। ऐसे में उसने ऑटो लेने का फैसला किया और मीटर के साथ Rs 20 एक्स्ट्रा देने पर किराया तय हुआ।
रास्ते में ही युवक को पता चला कि उसके वॉलेट में एक भी रुपये कैश नहीं है। उसने सोचा कि कोई बात नहीं, PhonePe से पेमेंट कर देगा। लेकिन जैसे ही वह अपने घर की कॉलोनी के गेट पर पहुंचा और ऑटो ड्राइवर का QR कोड स्कैन करने लगा, उसका फोन पूरी तरह बंद हो गया।
युवक घबरा गया और ऑटो ड्राइवर से बोला, “भैया फोन बंद हो गया है, आप रुको मैं घर से कैश लेकर आता हूं।” उसे लगा कि ड्राइवर नाराज होगा या उसे धोखेबाज़ समझेगा। लेकिन इसके उलट, ड्राइवर मुस्कराया और बोला, “अरे कोई नहीं भाई, आप घर जाओ, ठंड हो रही है।”
जब युवक ने फिर भी पैसे लाने की जिद की, तो ऑटो ड्राइवर ने ऑटो स्टार्ट किया और जाते-जाते कहा, “कभी और मिलेंगे तो दे देना, या किसी और की मदद कर देना। टेंशन मत लो।” इसके बाद वह वहां से चला गया।
ये खबर भी पढ़ें : मुंबई महिला ने दादा-दादी को पहली बार दिखाया समंदर, बुजुर्गों का रिएक्शन देख भावुक हुआ इंटरनेट
कहानी पढ़कर मुस्कान आ गई
युवक ने लिखा कि वह कुछ मिनट तक वहीं खड़ा रहा- थोड़ा अपराधबोध के साथ, लेकिन दिल से बेहद खुश। उसने पोस्ट में लिखा, “जिस शहर में Rs 10 के छुट्टे पर झगड़े हो जाते हैं, वहां किसी ने Rs 150 सिर्फ इसलिए छोड़ दिए क्योंकि उसने एक घबराए हुए लड़के को देखा।”
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी लोगों की प्रतिक्रियाएं भावुक रहीं। एक यूजर ने लिखा, “कुछ लोगों के पास ज्यादा नहीं होता, लेकिन देने का दिल बहुत बड़ा होता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “थका देने वाले दिन के बाद ये कहानी पढ़कर मुस्कान आ गई।” यह घटना याद दिलाती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है, बस कभी-कभी चुपचाप दिल जीत लेती है।
Delhi auto driver kindness leaves passenger without fare viral story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Jul 12, 2026 | 11:37 AMMoshi Garbage Depot: मोशी हादसे के घायलों से मिलीं सुप्रिया सुले, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
Jul 12, 2026 | 11:35 AMदतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान
Jul 12, 2026 | 11:28 AMसिर्फ निवेश नहीं, शानदार रिटर्न भी! रिटायरमेंट फंड के लिए NPS क्यों बन रहा पहली पसंद, जानें सबकुछ
Jul 12, 2026 | 11:28 AMनागपुर में डेटिंग ऐप सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं, कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 11:23 AMसंजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर
Jul 12, 2026 | 11:23 AMअमेरिका में भारतीय मूल की गूगल अधिकारी की हत्या, पति ने घर में गोलियों से भूना; बेटा भी गंभीर
Jul 12, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM











