मेरठ में बदसलूकी की हद: गली में लेटे कुत्ते पर ड्राइवर ने जानबूझकर चढ़ाई कार, CCTV वीडियो वायरल

Meerut Car Runs Over Dog : मेरठ से सामने आए एक CCTV वीडियो में ड्राइवर की बड़ी लापरवाही दिखी, जब उसने गली में लेटे कुत्ते पर कार चढ़ा दी। गनीमत रही कि कुत्ते की जान बच गई।
A negligent driver ran over a dog in Meerut; the CCTV video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Meerut Car Dog CCTV Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। गली में लगे कैमरे में कैद 23 सेकंड के फुटेज में दिखता है कि एक कुत्ता सड़क के बीचों-बीच आराम से लेटा हुआ है।

तभी सामने से एक कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती नजर आती है। कुत्ता गाड़ी को अपनी ओर आते देखता है, लेकिन वह वहां से हट नहीं पाता। हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर बिना हॉर्न बजाए या गाड़ी रोके सीधे कुत्ते के ऊपर से कार निकाल देता है।

ड्राइवर ने कुत्ते पर जानबूझकर चढ़ाई कार

यह वीडियो 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही कार का पहिया कुत्ते पर चढ़ता है, ड्राइवर को अपनी गलती का एहसास होता है और वह तुरंत गाड़ी को पीछे करता है।

गाड़ी के पीछे हटते ही कुत्ता दर्द में तड़पते हुए किसी तरह खड़ा होता है और धीरे-धीरे किनारे चला जाता है। अगर ड्राइवर एक पल भी देर कर देता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।

लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि “बेजुबान अपना दर्द नहीं बता सकते।” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई यूजर्स का कहना है कि सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही किसी मासूम जानवर की जान ले सकती है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की सीख दे रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com