क्रिसमस की सुबह ATM चोरी की कोशीश, सुपरमार्केट में मची तबाही; CCTV में कैद पूरी वारदात

ATM Theft Video : क्रिसमस की सुबह टेक्सास में दो नकाबपोश चोरों ने SUV की मदद से सुपरमार्केट से ATM उखाड़ने की कोशिश की। CCTV में कैद यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
A failed ATM theft attempt on Christmas morning left a Texas supermarket heavily damaged, with CCTV footage going viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Texas ATM Robbery : क्रिसमस की सुबह अमेरिका के टेक्सास में एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है, जब दो नकाबपोश चोर एक चोरी की काली SUV में सुपरमार्केट पहुंचे।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर हथौड़े से दुकान का शीशा तोड़कर अंदर घुसता है, जबकि दूसरा गाड़ी में ही बैठा रहता है। अंदर घुसने के बाद चोर ATM मशीन से लोहे की वायर बांधता है और बाहर आकर अपने साथी को गाड़ी स्टार्ट करने का इशारा करता है।

चोरों ने केबल से ATM को खींचने की कोशिश

जैसे ही SUV तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है, ATM मशीन जोरदार धमाके के साथ अपनी जगह से उखड़ जाती है। इस दौरान सुपरमार्केट का मुख्य दरवाजा, कांच और अंदर रखी शेल्फ पूरी तरह टूट जाती हैं। दुकान के अंदर सामान बिखर जाता है, जिससे भारी नुकसान हुआ।

CCTV में यह भी दिखता है कि चोरों ने ATM निकालने की दो बार कोशिश की। दूसरी बार उन्होंने केबल से ATM को खींचने की कोशिश की, लेकिन ATM किसी दूसरे वाहन में फंस गया और बाहर नहीं निकल पाया। इसी वजह से उनकी योजना पूरी तरह नाकाम हो गई।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी

ATM नहीं निकल पाने पर चोर मौके से भाग निकले और कुछ दूरी पर SUV और ATM दोनों को छोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि चोर पैदल या किसी दूसरी गाड़ी से फरार हुए हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन सुपरमार्केट को भारी नुकसान पहुंचा है।

व्हाइट सेटलमेंट पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि आरोपी काले कपड़े, मास्क और नारंगी ग्लव्स पहने हुए थे। पुलिस को शक है कि ये चोर इलाके में हाल ही में हुई दो और ऐसी ही ATM चोरी की घटनाओं से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com