- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rogue Molested Student In Broad Daylight In Hapur Uttar Pradesh Video
सहेलियों के साथ जा रही थी तभी…योगीराज में छात्रा के साथ दिनदहाड़े की गई नीच हरकत, हापुड़ से सामने आया VIDEO
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के गढ़ गेट इलाके में ट्यूशन जा रही एक छात्रा के साथ शोहदे ने दिनदहाड़े...
- Written By: अभिषेक सिंह

Hapur Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के नगर थाना क्षेत्र के गढ़ गेट इलाके में ट्यूशन जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे जबरन घसीटा गया। यह घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा हमेशा की तरह अपनी दो सहेलियों के साथ ट्यूशन जा रही थी। शुक्रवार को एक सुनसान गली में एक युवक उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही वह वहां से गुजरी, युवक ने अचानक उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने की कोशिश की। छात्रा ने बिना घबराए हिम्मत दिखाई और खुद को छुड़ाने के लिए चिल्लाई।
शोहदई का CCTV वीडियो हुआ वायरल
लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए गली के किनारे बनी इमारत की दीवार को पकड़ लिया और मदद के लिए आवाज लगाई। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग बाहर आने लगे। भीड़ को आता देख युवक मौके से भाग गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में बुजूर्ग महिला का सम्मान, लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाने पर मोटर व्हीकल विभाग ने किया सम्मानित
सऊदी की शादी में मेहमानों को मिले ‘सोने के बिस्किट’, डिब्बा खुलते ही फटी रह गईं सबकी आंखें; देखें VIDEO
इंस्टाग्राम पर प्यार, टंकी में मिली लाश… शादीशुदा शख्स से सिया को मिली खौफनाक मौत, टैटू ने खोला राज
‘होली पर घर आऊंगा’… पहुंची लाश, सिर कटा शव देखकर मां बदहवास, सहरसा पुलिस किन सवालों में उलझी?
#हापुड़– ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्राओं की फिराक में एक गुंडा खड़ा था. अचानक एक छात्रा को गुंडे ने तेजी से हाथ पकड़ा और उसे सुनसान गली में खींचने की कोशिश की. बेचारी चीखती रह गई. वीडियो CCTV में कैद हुआ है. pic.twitter.com/D9CsmSZX0B — Narendra Pratap (@hindipatrakar) February 14, 2026
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
शनिवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। हापुड़ थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी पर जवाबी हमला, पूछ लिया सबसे बड़ा सवाल, CM योगी आदित्यनाथ दे पाएंगे जवाब?
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल
छात्रा की सूझबूझ और बहादुरी ने उसे अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया। लेकिन तरह से शोहदे ने सरेराह छात्रा के साथ नीच हरकत की है उसने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ के निजाम में सुरक्षित उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
Rogue molested student in broad daylight in hapur uttar pradesh video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी? यहां जानिए 5 अचूक उपाय!
Feb 14, 2026 | 05:24 PMनिसर्ग बिल्डर्स पर अकोला मनपा ने कसा शिकंजा, 2.58 लाख का टैक्स बकाया होने पर संपत्ति सील
Feb 14, 2026 | 05:23 PMजब नकली कृष्ण ने असली श्रीकृष्ण को दी चुनौती, कौन था वासुदेव पौंड्रक और कैसे हुआ उसका अंत?
Feb 14, 2026 | 05:21 PMकेरल में बुजूर्ग महिला का सम्मान, लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाने पर मोटर व्हीकल विभाग ने किया सम्मानित
Feb 14, 2026 | 05:14 PMजोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Feb 14, 2026 | 05:14 PMIND vs PAK: पाकिस्तान को फिर से रौंदने को तैयार सूर्या की सेना! भारत का रिकॉर्ड देखकर कांप रहे पाक फैंस
Feb 14, 2026 | 05:10 PMकास्ट्राईब और संविधान परिवार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; यूजीसी के नए नियमों का समर्थन
Feb 14, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में ‘एनकाउंटर’ पर तकरार: माता प्रसाद पांडेय का सरकार पर तंज, कहा- असली सनातनी भेदभाव नहीं करते
Feb 14, 2026 | 02:17 PM
खाकी बना ‘देवदूत’: कासगंज में ट्रेनिंग कर रहे सिपाही ने जान पर खेलकर बचाई मासूम की जान, SP ने किया सलाम
Feb 14, 2026 | 02:08 PM
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM













