Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IIT बॉम्बे के क्लासरूम में ‘डोगेश भाई’ की एंट्री, टेबल पर खड़े कुत्ते का वीडियो वायरल

Dog in Classroom : IIT बॉम्बे के एक क्लासरूम में टेबल पर खड़े कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘डोगेश भाई’ नाम से मशहूर इस कुत्ते पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 19, 2026 | 01:38 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dog in IIT Bombay Classroom : भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिने जाने वाले IIT Bombay में एडमिशन लेना लाखों छात्रों का सपना होता है। लेकिन इन दिनों यहां से जुड़ा एक हल्का-फुल्का और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता क्लासरूम की डेस्क पर पूरे स्वैग के साथ खड़ा नजर आ रहा है। इंटरनेट यूजर्स ने उसे प्यार से ‘डोगेश भाई’ नाम दे दिया है।

IIT बॉम्बे की क्लास रूम में दिखा कुत्ता

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पीयूष जायसवाल नाम के डिजिटल क्रिएटर ने शेयर किया, जो खुद को आईआईटी बॉम्बे का स्टूडेंट बताते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा कि आखिरकार ‘डोगेश भाई’ को IIT बॉम्बे में टेबल मिल ही गई। वीडियो को और दिलचस्प बनाने के लिए बैकग्राउंड में फिल्म Uri: The Surgical Strike का जोशीला गाना ‘मंजर है ये नया’ लगाया गया है।

क्लिप में एक बड़े लेक्चर हॉल के बीचों-बीच कुत्ता पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ खड़ा दिखाई देता है, जैसे वह भी क्लास का नियमित छात्र हो। आसपास बैठे छात्र हंसते हुए इस पल को मोबाइल में कैद करते नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ‘इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया…’, सीमा हैदर के छठी बार मां बनने पर फिर बोलीं ‘लप्पू से सचिन’ वाली भाभी

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा कि ‘डोगेश भाई’ ने तो उनसे पहले IIT क्रैक कर लिया, तो किसी ने कहा कि कम से कम कोई तो लेक्चर को गंभीरता से ले रहा है।

एक यूजर ने मजाक में उसे असली टॉपर बता दिया। कुल मिलाकर, कैंपस लाइफ के ऐसे छोटे-छोटे पल ही कॉलेज के दिनों को खास बनाते हैं। ‘डोगेश भाई’ का यह अंदाज अब इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

Iit bombay classroom dogesh bhai dog on desk viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 01:38 PM

Topics:  

  • IIT Bombay
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.