व्यूज के लिए कर रहा था” कहकर हुए ट्रोल, अब आनंद महिंद्रा ने बताया मंडे मोटीवेशन
Alone Man Cleaning River Video : ब्यावरा के युवक बित्तू तबाही को पहले ट्रोल किया गया, लेकिन अब उनके नदी साफ करने के काम की हर तरफ सराहना हो रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Anand Mahindra Share River Cleaning Video : मध्य प्रदेश के ब्यावरा के रहने वाले एक युवक की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बित्तू, जिन्हें लोग ‘बित्तू तबाही’ के नाम से जानते हैं, शुरुआत में तब चर्चा में आए जब उनके नदी साफ करने के वीडियो सामने आए।
हालांकि, शुरुआत में कई लोगों ने उन्हें यह कहकर ट्रोल किया कि वह यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे उनके काम का असर दिखने लगा, लोगों की सोच भी बदलती चली गई।
This young man from Biaora, M.P, was criticised for claiming to have cleaned parts of a river just in order to gain social media views. Well, we usually complain that social media rewards the trivial rather than the meaningful So If a desire for ‘likes’ can become a force for… pic.twitter.com/ARgEhphuQN — anand mahindra (@anandmahindra) March 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
अकेले ही कर दी नदी की सफाई
वीडियो में बित्तू को गंदे और प्रदूषित पानी में उतरकर कचरा निकालते हुए देखा जा सकता है। बिना किसी बड़े संसाधन या टीम के, सिर्फ अपने हौसले के दम पर वह लगातार नदी की सफाई में जुटे रहे।
यह काम आसान नहीं था, क्योंकि इसमें शारीरिक मेहनत के साथ-साथ धैर्य और दृढ़ संकल्प की भी जरूरत होती है। बावजूद इसके, बित्तू ने हार नहीं मानी और लगातार अपने मिशन पर काम करते रहे। उनके इसी जज्बे ने धीरे-धीरे लोगों का ध्यान खींचा और अब वही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, जो पहले उनकी आलोचना कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें : केरल में महिला के साथ ट्रेन में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
बित्तू की इस पहल ने तब और ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा कि अक्सर सोशल मीडिया पर बेकार चीजों को ज्यादा महत्व मिलता है, लेकिन अगर ‘लाइक्स’ पाने की चाह किसी अच्छे काम में बदल जाए, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
उन्होंने बित्तू को अपना “Monday Motivation” भी बताया। इस सराहना के बाद बित्तू की कहानी ने और ज्यादा लोगों को प्रेरित किया है। अब यह कहानी इस बात का उदाहरण बन गई है कि सही इरादा और मेहनत हो, तो बदलाव कहीं से भी शुरू किया जा सकता है।
