Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

Overheight DJ Vehicle : ओवरहाइट डीजे वाहन के ऊपर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिर जाता है। इस घटना का वीडियो करते हुए हरिद्वार पुलिस ने लोगों से ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 03:54 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

DJ Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। वायरल वीडियो में एक ओवरहाइट डीजे वाहन के ऊपर बैठा युवक चलते-चलते पेड़ से टकरा जाता है और संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे सड़क पर गिर पड़ता है।

यह पूरी घटना कुछ ही सेकेंड में होती है। वीडियो को शेयर करते हुए हरिद्वार पुलिस ने भी लोगों से सावधानी बरतने और ओवरहाइट डीजे वाहनों पर बैठकर यात्रा न करने की अपील की है।

⚠️ इसीलिए पुलिस और प्रशासन ओवर हाइट DJ वाहनों को लेकर लगातार चेतावनी देता है।
लापरवाही, नियमों की अनदेखी और अत्यधिक उमंग कभी-कभी बड़े हादसों का कारण बन जाती है।
(Viral video)
किसी भी प्रकार के आयोजन करने पर अपनी टीम, साथियों और वाहन चालकों को जागरूक करें #KanwarMela2026 pic.twitter.com/yPB6e31S4j — Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) July 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका

Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल

बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल

डीजे वाहन पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर गिरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डीजे वाहन सड़क पर आगे बढ़ रहा है और उसके सबसे ऊपरी हिस्से पर एक युवक बैठा हुआ है। कुछ ही देर बाद वाहन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ के नीचे से गुजरता है। जैसे ही डीजे वाहन पेड़ के पास पहुंचता है, ऊपर बैठा युवक सीधे पेड़ की शाखा से टकरा जाता है।

टक्कर इतनी तेज होती है कि वह अपना संतुलन नहीं संभाल पाता और सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद वहां से गुजर रहे कई बाइक सवार तुरंत रुककर उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। वहीं जिस डीजे वाहन पर युवक बैठा था, वह बिना रुके आगे बढ़ता रहता है। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को यह पता ही नहीं चलता कि ऊपर बैठा युवक नीचे गिर चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

हरिद्वार पुलिस ने सावधान रहने की अपील की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने ओवरहाइट डीजे वाहनों और उन पर किए जाने वाले खतरनाक स्टंट पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कुछ लोगों ने कहा कि तेज आवाज वाले डीजे और ऐसे वाहनों पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि कुछ सेकेंड की लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है। हरिद्वार पुलिस ने भी इस वीडियो के जरिए लोगों से अपील की है कि सड़क पर यात्रा करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी जान को जोखिम में डालने वाले ऐसे स्टंट से बचें।

Overheight dj vehicle viral video youth falls after hitting tree haridwar police warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 03:54 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.