Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

Car Swept Away : बारिश के बीच उफनती नदी में एक कार बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार पर फंसे लोगों को समय रहते नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 05:00 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Flood Rescue Viral Video : मानसून शुरू होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश और बाढ़ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। वायरल वीडियो में एक कार तेज बहाव वाली नदी में बहती हुई दिखाई देती है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कार पर कुछ लोग फंसे हुए नजर आते हैं और अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो देखने वाले हर शख्स की सांसें थम जाती हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह वीडियो एक्स पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। गाड़ी नदी में समा गई, लेकिन गनीमत रही कि सब सुरक्षित हैं। एक भयानक हादसा, और एक कामयाब रेस्क्यू ऑपरेशन। pic.twitter.com/iuAm8WQTXN — Irfan Ali (@iiamirfanali) July 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका

उफनती नदी में कार बहने का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच एक कार नदी में बह रही है। कार की छत पर दो लोग बैठे हुए दिखाई देते हैं, जबकि एक व्यक्ति कार के अंदर मौजूद बताया जा रहा है। वीडियो में यह साफ नहीं हो पाता कि कार नदी में कैसे पहुंची, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां एक नाव पहुंचती है।

नाव में मौजूद लोग बिना देर किए रेस्क्यू शुरू करते हैं और कार पर फंसे लोगों को सुरक्षित नाव में बैठा लेते हैं। इसके कुछ ही पलों बाद कार पूरी तरह पानी में डूब जाती है। अगर बचाव दल कुछ मिनट और देर से पहुंचता, तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था।

ये खबर भी पढ़ें : अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

वायरल वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, “कुदरत के आगे किसी की नहीं चलती। गाड़ी नदी में समा गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं। एक भयानक हादसा और एक कामयाब रेस्क्यू ऑपरेशन।” वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान का शुक्र है कि सभी की जान बच गई।”

दूसरे ने कहा, “बारिश के मौसम में ऐसे जोखिम बिल्कुल नहीं लेने चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि आखिर कार नदी तक पहुंची कैसे। कई लोगों ने इस घटना को मानसून के दौरान सतर्क रहने का बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि तेज बहाव वाले रास्तों और जलभराव वाली जगहों से हर हाल में बचना चाहिए।

Car swept away in flooded river people rescued by boat viral video monsoon rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.