Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए

truck overtaking viral video : सोशल मीडिया पर खतरनाक ट्रक ओवरटेक का वीडियो हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रक दो वाहनों के बीच से निकलता है और इस दौरान उसके दोनों तरफ के पहिए हवा में उठ जाते हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 06:12 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Reckless Truck Diving : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। वायरल क्लिप में एक ट्रक चालक ओवरटेक करने के चक्कर में अपनी और दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालता दिखाई देता है।

कुछ ही सेकेंड का यह वीडियो सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को साफ दिखाता है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने से आखिर कैसे बच गई। यह वीडियो एक्स पर @SumanRastogi6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोग इसे देख चुके हैं।

इस वीडियो का आख़िरी पल देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे! #SecondBirthDate pic.twitter.com/nRhoXEufby — Suman Rastogi (@SumanRastogi6) July 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक

वीडियो में दिखाई देता है कि एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के लिए तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। उसी दौरान सामने से भी एक दूसरा ट्रक आता नजर आता है। आमतौर पर ऐसे हालात में चालक को अपनी रफ्तार कम करनी चाहिए, लेकिन वायरल वीडियो में ट्रक चालक ऐसा नहीं करता। वह बेहद जोखिम भरा कट मारते हुए दोनों ट्रकों के बीच से अपना वाहन निकाल देता है।

इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ जाता है और पहले बाईं तरफ, फिर दाईं तरफ के पहिए कुछ पल के लिए हवा में उठते दिखाई देते हैं। हालांकि चालक किसी तरह ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखता है और बड़ा हादसा टल जाता है। वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि घटना कब और कहां की है।

ये खबर भी पढ़ें : उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी जरूरी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कई यूजर्स ने कहा कि कुछ सेकेंड की जल्दबाजी कई जिंदगियां खतरे में डाल सकती है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसी ड्राइविंग खुद के साथ दूसरों की जान से भी खिलवाड़ है।” दूसरे ने कहा, “सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है।”

वहीं कई लोगों ने ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि ओवरटेक हमेशा सुरक्षित दूरी और सही समय देखकर ही करना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी बड़े हादसे में बदल सकती है।

Reckless truck overtaking video goes viral wheels lift off road dangerous highway stunt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 06:12 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.