Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

Atal Tunnel Accident : अटल टनल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार कार गार्ड रेल पार कर कंक्रीट के खंभे की सरियों में जा घुसी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 04:51 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Car Crash Viral Video : हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक काले रंग की कार कंक्रीट के खंभे से निकली लोहे की सरियों में बुरी तरह फंसी दिखाई दे रही है। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी।

वीडियो को एक्स पर @motordave2 नाम के अकाउंट से 1 जुलाई को शेयर किया गया। पोस्ट में बताया गया कि यह हादसा 30 जून की रात हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और इसे देखकर सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खतरों की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर हादसे में किसी के घायल होने या मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Atal Tunnel🚨⚠️ Disturbing Visuals SL Max 40-45kmph around the tunnel, SL 40-50kmph inside the tunnel + curve +guard rails for safety Overspeeding, off the guard rail & landed on concrete pillar… Drive Responsibly⚠️@DriveSmart_IN pic.twitter.com/w5WP054Iym — Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) July 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका

Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल

अटल टनल के पास भीषण कार हादसा

वीडियो के साथ किए गए पोस्ट में बताया गया है कि अटल टनल के आसपास सुरक्षा कारणों से वाहनों की स्पीड लिमिट 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा और टनल के अंदर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।

दावा किया गया कि कार तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वह गार्ड रेल को पार करते हुए कंक्रीट के खंभे से टकरा गई और लोहे की सरियों में जा फंस गई। पोस्ट में लोगों से जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और तय गति सीमा का पालन करने की अपील भी की गई है। हालांकि, दुर्घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें : Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

हादसे का वीडियो देख सहम गए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “यह दृश्य किसी फिल्म के फाइनल डेस्टिनेशन जैसा लग रहा है।” दूसरे यूजर ने कहा कि अगर चालक बच गया हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि तेज रफ्तार से चलना दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकता है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि पहाड़ी रास्तों पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना को सड़क सुरक्षा का बड़ा सबक बताते हुए कहा कि स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है।

Atal tunnel high speed car crash video goes viral car impaled on concrete rods near himachal pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 04:51 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.