Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल

Child Abuse Viral Video : बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 06:35 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Daycare Viral Video : आईटी हब बेंगलुरु से बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु स्थित कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में संचालित एक डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। इस घटना ने कामकाजी माता-पिता के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

🚨 माता-पिता काम पर जाते समय बच्चों को भरोसे के साथ सौंपते हैं… ये विश्वासघात है !! HAL कैंपस की क्रेच में 2-3 साल के मासूम बच्‍चों के साथ अमानवीय अत्याचार! जिनके हाथों में सुरक्षा के लिए परिजनों ने सौाप उन्‍होंने ही बच्‍चों पर अत्‍याचार किया # वॉशिंग मशीन के अंदर बंद किया… https://t.co/nflk9jUWgH pic.twitter.com/BwQGoOhltr — Sunil Yadav (@sunilyadav21) July 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए

उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग

अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग

Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी

बच्चों के साथ कथित क्रूरता का वीडियो वायरल

शिकायत के अनुसार, डे-केयर में दो से तीन साल के बच्चों के साथ मारपीट, डराने-धमकाने और मानसिक प्रताड़ना जैसी हरकतें की गईं। आरोप है कि जब बच्चे रोते या शोर करते थे, तो उन्हें चुप कराने के लिए बेहद आपत्तिजनक तरीके अपनाए जाते थे।

वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाया गया, कुछ को वेस्टर्न टॉयलेट पर जबरन बैठाया गया और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बच्चों को बाथरूम में बंद कर डराया जाता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें : ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए

पांच केयरगिवर्स पर एफआईआर दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं दोबारा होंगी।” दूसरे ने सवाल उठाया कि डे-केयर में कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनका सत्यापन किस तरह किया गया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। वहीं कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों से जुड़े ऐसे ही पुराने अनुभव भी साझा किए। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि डे-केयर सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा, निगरानी और कर्मचारियों के सत्यापन को लेकर सख्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।

Bengaluru daycare child abuse viral video five caregivers booked fir capgemini campus

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 06:35 PM

Topics:  

  • Child Care
  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.