ऑस्ट्रेलिया में आतंकी कर रहा था अंधाधुंध फायरिंग, एक शख्स ने बंदूक छिनकर उसी पर तान दी; वीडियो वायरल

Bondi Beach Shooting ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुई भीषण गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई, लेकिन इसी दौरान एक आम नागरिक की बहादुरी ने सबका ध्यान खींच लिया।
Amid the Bondi Beach shooting, a brave civilian disarmed a gunman and emerged as a real-life hero.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bondi Beach Shooting : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित मशहूर बोंडी बीच पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, इस भयावह घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी दो बंदूकधारियों ने की थी।

जवाबी कार्रवाई के दौरान एक हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के समय बीच पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हालात और भी डरावने हो गए। जैसे ही गोलियों की आवाज गूंजी, समुद्र तट पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए बीच छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर दौड़ रहे हैं। पुलिस को शाम करीब 6:45 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को घेर लिया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लोगों ने कहा- रियल लाइफ हीरो

इस गोलीकांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आम नागरिक की बहादुरी सबका दिल जीत रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हमलावर लगातार फायरिंग कर रहा होता है, तभी हल्के नीले रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स पीछे से जाकर उस पर झपटता है।

हमलावर का संतुलन बिगड़ जाता है और उसके हाथ से बंदूक छूटकर गिर जाती है। इसके बाद वह आम नागरिक उसी बंदूक को उठाकर हमलावर पर तान देता है। इस साहसिक कदम के बाद सोशल मीडिया पर लोग उसे “रियल लाइफ हीरो” कहकर सराहना कर रहे हैं और उसे मेडल दिए जाने की मांग भी कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com