- Hindi News »
- Viral »
- 10 Days Before Daughters Wedding Woman Elopes With Would Be Son In Law In Aligarh
इश्क वाकई अंधा होता है! होने वाले दामाद पर लट्टू हुई सास, 5 लाख के जेवर और साढ़े तीन लाख कैश लेकर फरार
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का मनोहरपुर गांव अचानक चर्चा में आ गया है। यहां एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ शादी के 10 दिन पहले फरार हो गई। शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार...
- Written By: अभिषेक सिंह

होने वाले दामाद के के साथ फरार हुई सास (सोर्स- सोशल मीडिया)
अलीगढ़: इंसान मोहब्बत में अंधा हो जाता है सुना था….लेकिन इसका ताज़ातरीन उदाहरण उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने भी आ गया है। कहते हैं कि सास और दामाद का रिश्ता बहुत ही सम्मानजनक माना जाता है। लेकिन क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एक सास अपने दामाद से प्यार कर बैठे और उसके साथ भाग जाए? अगर नहीं, तो अलीगढ़ का ये मामला बेहद हैरान करने वाला और चौंकाने वाला है।
यहां बेटी की शादी 16 तारीख को होनी थी। बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। दामाद के स्वागत की योजनाएं बन रही थीं। लेकिन बेटी की मां के मन में कुछ और ही चल रहा था। बेटी की मां को उस युवक से प्यार हो गया था, जिससे उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। मां ही नहीं, बल्कि उस युवक को भी लड़की की मां यानी अपनी होने वाली सास से ही प्यार हो गया था।
सास और होने वाले दामाद के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि मां को अपनी बेटी की जान की जरा भी चिंता नहीं रही, वहीं युवक भी रिश्तों की मर्यादा लांघते हुए अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि समूचे देश में चर्चा का विषय बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
विस्तार से जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र का मनोहरपुर गांव अचानक चर्चा में आ गया है। यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी राहुल से तय की थी। बेटी की शादी के लिए 5 लाख के जेवर तैयार करवाए थे और 3 लाख 50 हजार रुपये का इंतजाम भी कर लिया था। लेकिन इस रिश्ते के साथ ही एक अजीब-ओ-गरीब प्रेम कहानी शुरू हो गई।
स्मार्टफोन बना प्यार की वजह
दरअसल, जब शिवानी और राहुल की सगाई हुई तो शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया। यही स्मार्टफोन सास और दामाद के रिश्ते की वजह बन गया। राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा। सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों घंटों बातें करने लगे। तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन राहुल और महिला के बीच रिश्ते की नींव पड़ चुकी थी।
उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शिवानी की शादी में सिर्फ 9 दिन बचे थे। उसके पिता जितेंद्र भी अपनी बेटी की शादी के लिए घर आए हुए थे। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन पिछले रविवार को शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकल गई। फिर वह घर वापस नहीं लौटी। परिवार वाले महिला की तलाश करते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। फिर महिला के परिवार को खबर मिली कि उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है। फिर जो सच्चाई सामने आई उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया।
⚡🔴अलीगढ़ का एक चौंकाने देनी वाला वाकिया !!
जहां शादी से मात्र 9 दिन पहले एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, चार महीने पहले महिला की बेटी की शादी तय हुई थी। इसी दौरान दामाद ने अपनी होने वाली सास को एक मोबाइल गिफ्ट किया, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत शुरू हो… pic.twitter.com/MRzhQmLONp — Nawazish Ahmad (@Ibn_Ahmad_01) April 9, 2025
होने वाले दामाद के साथ फरार
पता चला कि होने वाला महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। फिर यह भी पता चला कि महिला बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार रुपए भी लेकर गायब हो गई है। बेटी का कहना है कि उसकी मां घर में 10 रुपए भी नहीं छोड़ गई है। वह घर में रखी एक-एक पाई लेकर राहुल के साथ चली गई है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
फिलहाल महिला के पति जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जितेंद्र और उनकी बेटी ने साफ कर दिया है कि उन्हें सिर्फ घर में रखा सोना-चांदी और पैसा वापस चाहिए। बेटी शिवानी ने तो यहां तक कह दिया है कि अब उसे अपनी मां और राहुल में कोई दिलचस्पी नहीं है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह जिएं या मरें।
10 days before daughters wedding woman elopes with would be son in law in aligarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं लगेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर, किसानों के लिए आया AI चैटबॉट, घर बैठे मिलेगा हर योजना का जवाब
Apr 10, 2026 | 02:55 PMSamay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो
Apr 10, 2026 | 02:51 PMVicky Kaushal की महावतार में आया बड़ा ट्विस्ट, फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस बनीं पहली पसंद
Apr 10, 2026 | 02:49 PMThane: कल्याण के बुजुर्ग से Digital Arrest के नाम पर 28 लाख की ठगी, पुलिस और आतंकी कनेक्शन का दिखाया डर
Apr 10, 2026 | 02:48 PMवसई-विरार में ऑटो रिक्शा का आतंक! 1300+ नए परमिट के बाद सड़कों पर लगा ब्रेक, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
Apr 10, 2026 | 02:39 PMपुणे में भूसंपादन के पेच में फंसी 710 करोड़ की कात्रज-कोंढवा रोड परियोजना, चौड़ाई घटाने के बाद भी काम ठप
Apr 10, 2026 | 02:37 PMMumbai GMLR Project: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड पर मंडरा रहा है मौत का खतरा? नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ठेकेदार
Apr 10, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














