Tere Siva Jag Mein Song Another Song Of Tadap Released Tara Sutaria And Ahan Shetty Showed Tremendous Chemistry
‘तड़प’ का एक और गाना हुआ रिलीज, तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की दिखीं जबरदस्त केमेस्ट्री
Tere Siva Jag Mein Song, Tara Sutaria and Ahan Shetty showed tremendous chemistry: अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। अहान की फिल्म ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में कलाकरों ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया हैं। मेकर्स ने पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब ‘तड़प’ का एक और गाना रिलीज किया है। इस गाने के बोल ‘तेरे सिवा जग में’ हैं। गाने में अहान शेट्टी अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री देखने जैसी है। अहान और तारा एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे है। आप भी देखें ‘तेरे सिवा जग में’ गाना-