-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Mann Ki Baat 136th Episode Major 10 Points
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
- Written By: मनोज आर्या
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में कहा कि कुछ सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है।

मन की बात कार्यक्रम, (कॉन्सेप्ट फोटो)
PM Modi Mann Ki Baat 136th Episode: आज रविवार, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के जरिए देश के लोगों को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद करने के लिए हमें कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। आज, 26 जून ऐसी ही एक तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है। यह दिन हमें हमारे बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस की याद दिलाता है।
कारगिल की ऊंची चोटियां, खराब मौसम, दुश्मन की चुनौती… हमारे सैनिकों ने हर हालात का सामना किया। फिर भी उनका हौसला किसी भी चुनौती से ज्यादा था। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। आज, कारगिल विजय दिवस पर मैं सभी बहादुर शहीदों और बहादुर सैनिकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। आइए जानते हैं मन की बात कार्यक्रम की 10 प्रमुख बातें-
1. विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर की बात
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने विक्रम-1 के लॉन्च पर भी देश के वैज्ञानिकों और जनता को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने आगे कहा, “पिछले रविवार, विक्रम-1 के सफल लॉन्च ने हर नागरिक को गर्व से भर दिया। हम सभी ने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए इस ऐतिहासिक पल को देखा। यह भारत का पहला रॉकेट है जिसे प्राइवेट सेक्टर ने विकसित किया है। हमारे युवा इनोवेटर्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने अद्भुत कौशल, जुनून और धैर्य का परिचय दिया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Mann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
जान न्योछावर कर दी पर देश को झुकने नहीं दिया… कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों का पैगाम
बर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
2. एर्नाकुलम में शुरू ‘अक्षरकंदुक’ प्रोजेक्ट
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के एर्नाकुलम में शुरू एक अहम पहल पर बातचीत की। उन्होंने कहा, कि “मुझे केरल के एर्नाकुलम जिले के साउथ चित्तूर में एक खेल पहल के बारे में पता चला। वहां एक स्कूल में संस्कृत क्लब है। शिक्षक अभिलाष अनोखे तरीके से संस्कृत को लोकप्रिय बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम ‘अक्षरकंदुक’ है। इसमें फुटबॉल में इस्तेमाल होने वाले शब्दों से जोड़कर संस्कृत के अक्षरों को आसान तरीके से समझाया जाता है।”
3. पीवी सिंधु की खिताबी जीत पर की बात
‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु की खिताबी जीत पर बात की। उन्होंने कहा कि हाल के समय में हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पी.वी. सिंधु बैडमिंटन में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। पूरे देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
4. सीतामढ़ी ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में बिहार के सीतामढ़ी जिले की एक अनूठी पहल की देशभर में सराहना की। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती का जिक्र करते हुए बताया कि सीतामढ़ी ने इसका एक आसान और प्रभावी समाधान पेश किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल के तहत जिले में सिंगल-यूज प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल कर मजबूत, टिकाऊ, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल बेंच तैयार की जा रही हैं।
5. कश्मीर की पारंपरिक चटाई वगू पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात” 136वें एपिसोड में कश्मीर की पारंपरिक चटाई वगू पर चर्चा की। इसके साथ ही इस चटाई बनाने की परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए श्रीनगर के गुलाम हुसैन और उनकी बेटी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब हुनर भी हो और कुछ करने का जज्बा भी हो, तो हर राह आसान हो जाती है। कश्मीर की पारंपरिक चटाई ‘वगू’ को लेकर आज जो प्रयास हो रहे हैं, उसमें इसी की झलक मिलती है। इसे सरकंडे और धान के पुआल, घास से से तैयार किया जाता है।
इस चटाई को बनाने की परंपरा बरसों पुरानी है। इसके लिए कश्मीर के दलदली इलाकों की घास और सरकंडे की कटाई की जाती है। धूप में सुखाने के बाद छंटाई होती है और फिर शुरू होता है हाथों से बुनाई का काम। दो कारीगरों को एक चटाई बनाने में करीब 4 दिन लगते हैं। यह चटाई अनूठी भी है और इकोफ्रेंडली भी है। एक बड़ी खासियत यह है कि आपको गर्मियों में इससे ठंडक और सर्दियों में गर्माहट मिलेगी।
6. हर घर तिरंगा अभियान की पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ही सप्ताह बाद हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने ‘भारत माता’ की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। हर घर-हर गली में तिरंगे का उत्सव दिखाई देता है। इस साल भी हमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है। अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है।
7. ‘नारी शक्ति’ पर पीएम मोदी
पीएम मोदी ने भारतीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता। यह एक ऐतिहासिक जीत है। हमारी टीम ने 270 रनों के बड़े अंतर से यह मुकाबला जीता। हालांकि, बात सिर्फ इतनी सी नहीं है, लॉर्ड्स के इतिहास में यह महिलाओं का पहला टेस्ट मैच था। 1983 में इसी मैदान पर भारतीय टीम ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था। अब हमारी नारी शक्ति ने यहां पर देश का नाम रोशन किया है।
8. एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से लोग प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा रहे हैं। जब समाज इस भावना से जुड़ता है, तो बहुत सुंदर और प्रेरक उदाहरण सामने आते हैं। अहमदाबाद की जन-भागीदारी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में जन-भागीदारी की अद्भुत शक्ति दिखाई दी है। भाड़ज क्षेत्र में एक घंटे के भीतर साढ़े 3 लाख से अधिक पौधे रोपे गए, इसमें 25 हजार से अधिक लोग जुटे।
9. पानी की हर बूंद बचाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात के 136वें एपिसोड में ‘कैच द रेन अभियान’ की बात की और लोगों से पानी बचाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से कुएं, बावड़ी और तालाब को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने आग्रह किया था कि बारिश के हर बूंद के सहेजने के इस अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां बारिश गिरे वहीं सहेजिए। इसलिए 4 जुलाई से देश भर में एक विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मन की बात: PM नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन, बोले- यह दिन हमें गर्व से भर देता है
10.हर्बल टी ब्रांड की PM मोदी ने की प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिजनौर जिले के लखीवाला गांव में ‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ी महिलाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने इन महिलाओं की ओर से तैयार की गई ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह ब्रांड देश के बड़े संस्थानों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा किवैसे तो आप भी भलीभांति जानते हैं मेरा चाय से रिश्ता क्या है। लेकिन आज मैं जिस चाय की चर्चा कर रहा हूं, उसने सिर्फ स्वाद ही नहीं दिया, बल्कि अनेक बहनों के जीवन में, आत्मनिर्भरता की नई खुशबू भी घोल दी है।
Pm narendra modi mann ki baat 136th episode major 10 points
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














