भैयाजी जोशी ने औरंगजेब की कब्र खोदने का किया विरोध, बोले- इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से न देखें

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर कहा कि औरंगजेब की कब्र का विषय अनावश्यक उठाया गया है। उसकी मृत्यु यहां हुई तो उसकी कब्र यहां बनी हुई है। जिनकी श्रद्धा है वो उसकी कब्र पर जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग बेवजह की जा रही है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसकी आस्था होगी, वह उसकी कब्र पर जाएगा। हमें उसको लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हमारे पास तो छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श (रोल मॉडल) है। उन्होंने ही अफजल खान की कब्र बनवाई थी। यह भारत की उदारता और समावेशिता का प्रतीक है। कब्र बनी रहेगी, जो भी जाना चाहेगा, जाएगा। इस पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। देश के इतिहास को जाति और धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com