-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Rahul Gandhi Bhiwandi Court Appearance Defamation Case Rss New Guarantor Update
राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, सुल्तानपुर के बाद अब भिवंडी कोर्ट में होगी पेशी, जानें क्या है पूरा मामला?
- Written By: आकाश मसने
Rahul Gandhi Defamation Case: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी को 21 फरवरी को महाराष्ट्र की भिवंडी कोर्ट में पेश होना होगा।

राहुल गांधी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Will Appear In Bhiwandi Court: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने के ठीक अगले दिन, यानी शनिवार 21 फरवरी को राहुल गांधी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी कोर्ट में हाजिर होना होगा। यह मामला साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर की गई एक विवादित टिप्पणी से जुड़ा है।
जमानतदार के निधन से फंसा पेंच
राहुल गांधी वर्तमान में इस 2014 के मानहानि मामले में पहले से ही जमानत पर चल रहे हैं, लेकिन अब एक अप्रत्याशित तकनीकी समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल, जिस व्यक्ति ने अदालत में राहुल गांधी की जमानत ली थी, उस जमानतदार का हाल ही में निधन हो गया है। कानूनी नियमों के मुताबिक, जमानतदार की मृत्यु होने की स्थिति में आरोपी को अदालत के समक्ष एक नया जमानतदार पेश करना होता है और जमानत की औपचारिकताएं फिर से पूरी करनी होती हैं। इसी प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी को शनिवार को भिवंडी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नया जमानतदार पेश करना होगा।
क्या है 2014 का पूरा मामला?
यह पूरा विवाद करीब 12 साल पुराना है, जो 2014 के आम चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक चुनावी भाषण से शुरू हुआ था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी की हत्या का आरोप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर लगाया था। उनके इस बयान के बाद संघ से जुड़े कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। कुंटे का तर्क था कि इस तरह की टिप्पणी से संगठन की छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है। इसी मामले में भिवंडी कोर्ट ने पूर्व में राहुल गांधी को जमानत दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना
कल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बजट सत्र 2026: अजित पवार के निधन और 9 लाख करोड़ के कर्ज पर गरमाएगा सदन, जानें क्या होगा खास
लगातार अदालती पेशियों का दौर
राहुल गांधी के लिए यह हफ्ता कानूनी भागदौड़ भरा रहा है। भिवंडी कोर्ट में पेशी से ठीक एक दिन पहले, शुक्रवार को वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक अन्य मामले में पेश हुए थे। सुल्तानपुर में पेशी के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह ‘राजनीतिक’ करार दिया था। अब सबकी निगाहें शनिवार को होने वाली भिवंडी कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं, जहां उन्हें नए जमानतदार के साथ अपनी कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।
Rahul gandhi bhiwandi court appearance defamation case rss new guarantor update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM














