Bhojpuri Song Tawa Pa Roti Is Going Viral Akanksha Dubey Added A Touch Of Beauty
भोजपुरी सांग ‘तावा प रोटी’ हो रहा है वायरल, आकांक्षा दुबे ने लगाया हुस्न का तड़का
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) पट्टी के सांग (Song) को अब हिंदी (Hindi) पट्टी के दर्शक (Audience) भी बड़े फुर्सत से सुनते है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सांग 'तावा प रोटी' यूट्यूब पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो सांग में अभिनेत्री अपने हुस्न का जलवा दिखाती नजर आ रही है। इस गाने को शिल्पी राज अपनी आवाज से सजाई है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। ये गाना अब तक 20 मिलियन से अधिक लोगों को अपना दीवाना बना चुका है। ये गाना बीते साल नवंबर महीने में रिलीज हुआ था। रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है।