तेजस्वी को तगड़ा झटका देंगे नीतीश! महागठबंधन के 17 विधायक JDU में होंगे शामिल, दावे से सियासत तेज

Bihar Politics: जेडीयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि महागठबंधन में टूट है। उनके बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। आरजेडी और कांग्रेस ने पलटवार किया है। राजद ने दावे को भ्रामक बताया है।
Nitish will deal a significant blow to Tejashwi! 17 Grand Alliance MLAs will join JDU
सीएम नीतीश कुमार। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MLA of Mahagathbandhan: बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीट जीतकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सत्ता में वापसी के बाद भी राजनीतिक हलचल जारी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) से विधान परिषद सदस्य और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया है कि महागठबंधन के 17-18 विधायक उनकी पार्टी यानी जदयू के संपर्क में हैं।

नीरज ने दावा किया कि इन विधायकों ने खुद पहल की है। उन्हें धैर्य रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव रिजल्ट आने के बाद विपक्षी खेमे में असंतोष और अंदरूनी स्थिति को लेकर उथल-पुथल है।

जदयू-भाजपा आपसी सत्ता संघर्ष छिपाने को ऐसा भ्रम फैला रही : राजद

जदयू नेता नीरज कुमार के इस बयान पर महागठबंधन के प्रमुख घटक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने दावे को निराधार, मनगढ़ंत और राजनीतिक पब्लिसिटी स्टंट बताया। गगन का आरोप है कि जदयू और भाजपा आपसी सत्ता संघर्ष को छिपाने के लिए ऐसी बातें फैला रही हैं।

किसी तरह की टूट की संभावना नहीं

गगन ने कहा कि महागठबंधन के विधायक जनता के मुद्दों- नफरत, पलायन और रोजगार के आधार पर चुने गए हैं। इनमें किसी तरह की टूट की संभावना नहीं है। राजद नेता ने यह कहा कि महागठबंधन से 17-18 विधायक तोड़ने की बात बेमानी है, क्योंकि इसके लिए जदयू को राजद, कांग्रेस और एआईएमआईएम- तीनों में सेंध लगानी होगी। महागठबंधन सूत्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में किसी तरह की टूट की गुंजाइश नहीं है। जदयू का दावा सिर्फ राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics जदयू ने लंपट की चर्चा कर कांग्रेस पर कसा तंज, जानिए क्या है पूरा मामला प्रधानमंत्री ने NDA सांसदों के लिए की रात्रिभोज की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के सांसदों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। सांसद अलग-अलग समूहों में बसों में सवार होकर मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे थे। यह रात्रिभोज हाल में बिहार चुनावों में एनडीए की शानदार जीत के बाद दिया गया है। इसमें गठबंधन ने 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 202 सीटें हासिल कीं। इस गठबंधन के साझेदारों में भाजपा ने 89 सीटें, जदयू ने 85, लोजपा (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं हैं। सोमवार को बिहार के राजग नेताओं ने राज्य में गठबंधन की इस बड़ी जीत के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। मोदी ने उनसे जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करने को कहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com