‘बिग बॉस 15’ का एक और दमदार प्रोमो हुआ रिलीज, जंगल में मच्छर के बीच नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस’ सीजन 15 (Bigg Boss 15) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर अभिनेता इस शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। ‘बिग बॉस 15’ में दर्शकों को जंगल थीम दिखाई देगी। इसी बीच ‘बिग बॉस 15’ का एक और दमदार प्रोमो दर्शक काफी पसंद करते दिखाई दे रहे है। इसमें अभिनेता सलमान घने जंगल में मच्छर को मारते दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो से यह साफ हो जाता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स का सफर ‘बिग बॉस 15’ में आसान नहीं होगा। सभी कंटेस्टेंट्स को पहले जंगल में रहते हुए आगे अपने पड़ाव पर पहुंचना होगा। कलर्स चैनल ने इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘इस बार ‘बिग बॉस 15’ का सफर जंगल से शुरू होगा.... आप इसके लिए कितने उत्साहित हैं?’ देखें 'Bigg Boss 15' Promo-
Bigg Boss 15 Promo
Published on: 
Updated on: 
Navbharat Live
navbharatlive.com