- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand 34 Voting Till 1 Pm In Kedarnath Seat Bypoll
उत्तराखंड : केदारनाथ सीट पर दोपहर एक बजे तक 34% से ज्यादा मतदान
आज उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34 % मतदान हो चुका है । केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 130 पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

केदारनाथ उपचुनाव
देहरादून: आज यानी बुघवार 20 नवंबर को उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 34 % मतदान हो चुका है । इस बाबत प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र के 34.40 % मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
जानकारी दें कि आज इससे पहले, सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा । केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 130 पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
BJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
आज इससे वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय और चुनाव आयोग से होती रहेगी। विधानसभा क्षेत्र में 90,875 मतदाता हैं जिसमें 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव का नतीजा 23 तारीख को घोषित होगा।
भाजपा विधायक शैलारानी रावत की इस वर्ष जुलाई में निधन होने के कारण रिक्त हुई केदारनाथ सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल और कांग्रेस के मनोज रावत सहित कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हर बार की तरह इस बार भी केदारनाथ सीट पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है । नौटियाल और रावत दोनों ही प्रत्याशी केदारनाथ विधानसभा का पूर्व में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
झारखंड चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
साल 2017 में केदारनाथ सीट से पहली बार विधायक बने 54 वर्षीय रावत को 2022 के विधानसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। नौटियाल दो बार 2002 और 2007 केदारनाथ सीट से विधायक रह चुकी हैं जबकि 2012 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। पचपन वर्षीय नौटियाल फिलहाल प्रदेश पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रही हैं । इस बार भाजपा के सामने जहां इस सीट को अपने कब्जे में बरकरार रखने की चुनौती है वहीं कांग्रेस बदरीनाथ के बाद एक बार फिर केदारनाथ में सत्ताधारी दल को पटखनी देने की भी कोशिश कर रही हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttarakhand 34 voting till 1 pm in kedarnath seat bypoll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
Apr 03, 2026 | 01:35 PMBachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











