- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Nagpur Ambazari Lake Nag River 70 Crore Grant Flood Prevention 2026
NMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
NMC Nag River Strengthening Project: नागपुर शहर को बाढ़ से बचाने के लिए राज्य सरकार ने अंबाझरी तालाब और नाग नदी के सक्षमीकरण हेतु ₹70 करोड़ मंजूर किए। जानें प्रोजेक्ट का पूरा विवरण और डीपीआर।
- Written By: प्रिया जैस

नाग नदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
NMC Ambazari Lake Rejuvenation: भविष्य में बाढ़ जैसे संकट को टालने और शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने अंबाझरी तालाब और नाग नदी के सक्षमीकरण के लिए महानगर पालिका को 70 करोड़ रुपये का अनुदान देने की मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंजूर किए गए इस फंड के संबंध में मनपा को 31 मार्च को आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि 22 और 23 सितंबर 2023 को नागपुर में मात्र 4 घंटे के भीतर 112 मिलीमीटर की भारी बारिश हुई थी, जिससे नाग नदी और पीली नदी की दीवारें टूट गई थीं और शहरवासियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। उस समय एनडीआरएफ के मानकों के अनुसार तत्काल मदद दी गई थी। ऐसी भयानक स्थिति दोबारा न आए, इसके लिए मनपा ने अंबाझरी तालाब और नाग नदी के सक्षमीकरण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था।
प्रस्ताव और कार्यों का विस्तृत विवरण
इस योजना के तहत 150 साल पुराने अंबाझरी बांध की जर्जर दीवारों के कंक्रीटीकरण और सुरक्षा के लिए 21.07 करोड़ रुपये तथा मिट्टी के बांध की मरम्मत, स्टोन पिचिंग और ड्रेन के निर्माण के लिए 11.35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, मनपा ने 234.21 करोड़ रुपये की एक विस्तृत योजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी राज्य सरकार को सौंपी है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
जलभराव रोकने के लिए अंबाझरी से पंचशील चौक तक करीब 5 किलोमीटर की दूरी में नाग नदी को 1 मीटर तक गहरा कर गाद निकाली जाएगी, जिससे पानी वहन करने की क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, प्रन्यास के स्केटिंग रिंग पार्किंग, जहां बड़ी मात्रा में पानी रुकता है, उसे अतिक्रमण मुक्त कर पानी के प्रवाह को सुचारु करने के लिए पार्किंग पिलर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
NMC ठेकेदारों के बकाये का होगा भुगतान
इससे पहले मनपा को पहले चरण में 14 करोड़ रुपये और फिर 76 करोड़ रुपये का अनुदान मिला था। सक्षमीकरण के कार्य तो हुए, लेकिन आगे फंड न मिलने के कारण ठेकेदारों के बिल लंबित थे। अब 70 करोड़ रुपये की यह नयी निधि संभागीय आयुक्त और जिलाधिकारी के माध्यम से मनपा को प्राप्त होगी, जिससे ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान किया जाएगा।
चेतावनी की अनदेखी का परिणाम
सक्षमीकरण की आवश्यकता लंबे समय से थी। अंबाझरी तालाब को 2003 में ही ऐतिसाहिक धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था और 2013 में इसके 200 मीटर के दायरे में किसी भी निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। 2017 में नाशिक के इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने मनपा को तालाब के तत्काल संरक्षण की जरूरत बताई थी और 2018 में हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी।
यह भी पढ़ें – ATF: समर वेकेशन का बजट बिगड़ा! नागपुर से गोवा-इंदौर जाना हुआ महंगा, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश
उस समय न्यायालय ने अंबाझरी तालाब के संरक्षण के लिए उपाय योजना का खाका तैयार करने के आदेश दिए थे, लेकिन इन सबकी अनदेखी का खामियाजा अंततः सितंबर 2023 की बाढ़ के रूप में नागपुर की जनता को भुगतना पड़ा।
कुल 266 करोड़ की योजना और उच्चाधिकार समिति की निगरानी
अंबाझरी तालाब की सुरक्षा की पुष्टि करना, नाग नदी के प्रवाह को सुचारु बनाना और नदी किनारे से अतिक्रमण हटाना इस संपूर्ण कार्य का मुख्य उद्देश्य है। इन कार्यों, जिनमें तालाब, नदी, नाले, पुल और सड़कों की मरम्मत शामिल है, के लिए कुल 266 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इन कार्यों की निगरानी के लिए संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है, जिसकी देखरेख में यह सुदृढ़ीकरण कार्य किया गया।
Nmc nagpur ambazari lake nag river 70 crore grant flood prevention 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













