-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Unexplained Sadness And Anxiety Thyroid Can Be Responsible Know Its Connection
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
- Written By: प्रीति शर्मा
Thyroid And Anxiety Connection: बिना किसी स्पष्ट कारण के उदासी, घबराहट या मूड स्विंग्स महसूस होना सिर्फ मानसिक तनाव ही नहीं बल्कि थायराइड की समस्या का संकेत भी हो सकता है।

उदासी और चिंता में डूबा व्यक्ति (सौ. एआई)
Mental Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम थकान और मूड स्विंग्स को अक्सर सामान्य तनाव मानकर छोड़ देते हैं। लेकिन मेडिकल रिसर्च के चौंकाने वाले खुलासे बताते हैं कि इसके पीछे का असली अपराधी थायराइड हार्मोन का असंतुलन हो सकता है जो सीधे आपके मानसिक स्वास्थ्य पर वार करता है।
अक्सर लोग वजन बढ़ने या घटने को ही थायराइड का मुख्य लक्षण मानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी खुशियां भी छीन सकता है। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार गर्दन के सामने स्थित यह छोटी सी तितली के आकार की ग्रंथि आपके पूरे शरीर का रिमोट कंट्रोल है। यह न केवल मेटाबॉलिज्म बल्कि आपके सोचने-समझने की शक्ति को भी नियंत्रित करती है।
कैसे प्रभावित होता है आपका मूड
डॉक्टरों का मानना है कि थायराइड हार्मोन सीधे तौर पर दिमाग के फील गुड केमिकल्स सेरोटोनिन और डोपामाइन को प्रभावित करते हैं। जब शरीर में इन हार्मोन का संतुलन बिगड़ता है तो व्यक्ति को बिना किसी स्पष्ट बाहरी कारण के मानसिक परेशानी होने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
हाइपोथायरायडिज्म और डिप्रेशन का रिश्ता
जब थायराइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती तो शरीर की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति को लगातार थकान, गहरी उदासी और याददाश्त में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग खुद को अकेला और ऊर्जाहीन महसूस करने लगते हैं जिसे अक्सर लोग क्लिनिकल डिप्रेशन समझ लेते हैं।
यह भी पढ़ें:- भूख की कमी और पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं सुबह की ढेर सारा पानी पीने वाली आदत तो नहीं जिम्मेदार?
क्यों होती है यह गड़बड़ी
मेडिकल साइंस के अनुसार इसके पीछे कई प्रमुख कारण हो सकते हैं।
- ऑटोइम्यून बीमारियां इसके पीछे का कारण हो सकती है। हाशिमोटो और ग्रेव्स डिजीज जैसी समस्याएं शरीर के रक्षा तंत्र को ही ग्रंथि के खिलाफ कर देती हैं।
- पोषक तत्वों की कमी अक्सर जैसे आयोडीन की कमी या अधिकता इसका बड़ा कारण है।
- अत्यधिक मानसिक तनाव और हार्मोनल बदलाव इसका खतरा बढ़ा देते हैं।
- यदि परिवार में किसी को थायराइड है तो सतर्क रहना जरूरी है।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर आप लंबे समय से बिना वजह उदासी या एंग्जायटी महसूस कर रहे हैं तो केवल काउंसलर के पास जाने के बजाय एक बार थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट जरूर करवाएं। सही समय पर हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और संतुलित आहार से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
Unexplained sadness and anxiety thyroid can be responsible know its connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में युवती की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, मां और भाई गिरफ्तार
Jul 07, 2026 | 10:00 AMParis Fashion Week 2026: पेरिस फैशन वीक में छाए प्रियंका-निक, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Jul 07, 2026 | 09:51 AMरांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
Jul 07, 2026 | 09:49 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: आलंदी के चारों पुल डूबे, 408 वारकरी रेस्क्यू, पाली बल्लालेश्वर मंदिर में बाढ़
Jul 07, 2026 | 09:48 AMShare Market: शेयर मार्केट में लगातार 5वें दिन तेजी, हरे निशान में हुई निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत
Jul 07, 2026 | 09:47 AMHealthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Jul 07, 2026 | 09:46 AMछत्रपति संभाजीनगर के ‘नो नेटवर्क’ क्षेत्रों को मिलेगा पानी; वैध नल कनेक्शन के लिए मनपा की एसओपी (SOP) तैयार
Jul 07, 2026 | 09:46 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














