- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Kedarnath Yatra Stopped Due To Landslide Sonprayag Route Closed
केदारनाथ यात्रा पर रोक: बारिश और मलबे से रास्ता बाधित, सोनप्रयाग से आगे नहीं बढ़ सकते श्रद्धालु
केदारनाथ के जंगलचट्टी में भारी बारिश से मलबा आने पर पैदल मार्ग बाधित हो गया है। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पुलिस ने सोनप्रयाग से यात्रा पर रोक लगा दी है, अगला आदेश आने तक अब यह रास्ता बंद रहेगा।
- Written By: सौरभ शर्मा

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम की यात्रा रोकी गई (फोटो- सोशल मीडिया)
देहरादून: केदारनाथ धाम जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। खराब मौसम और पैदल मार्ग पर गिरे भारी मलबे के कारण यात्रा को सोनप्रयाग से ही रोक दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जंगलचट्टी के पास भारी बारिश के चलते मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
केदारनाथ यात्रा एक बार फिर मौसम की मार झेल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास पैदल मार्ग पर भारी मलबा और पत्थरों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस को सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यात्रा को रोकने का निर्णय लेना पड़ा। फिलहाल यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।
सुरक्षा के लिए मौके टीमें, श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। पैदल मार्ग पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की निगरानी की जा रही है और जो लोग पहले ही रवाना हो चुके हैं, उनकी सुरक्षा के लिए मौके पर टीमें तैनात कर दी गई हैं। हालांकि, जिन श्रद्धालुओं की यात्रा अभी शुरू नहीं हुई थी, उन्हें सोनप्रयाग से ही रोक दिया गया है। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत की खबर सामने आई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मलबा और बारिश के पानी की चपेट में आने से ये हादसा हुआ। इसके बाद से ही प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस फैसले के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जो बाबा केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
Kailash Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर बड़ा अपडेट, 35 हजार खर्च में हुई बढ़ोतरी, जानें पूरी जानकारी
70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
राहत और बचाव दल लगातार मार्ग की सफाई में जुटे
केदार घाटी में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और किसी भी अफवाह या गलत सूचना पर ध्यान न दें। राहत और बचाव दल लगातार मार्ग की सफाई में जुटे हुए हैं ताकि हालात सामान्य होते ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जा सके। जंगलचट्टी के पास पैदल मार्ग पर भारी मलबा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को रोक दिया है।
Kedarnath yatra stopped due to landslide sonprayag route closed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














